Solutions For All Chapters Itihas Class 6
Download PDF Itihas class 6 Solutions ch 7
आओ याद करें
1. मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ।
उत्तर :
मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे लोग
- सरकारी अधिकारी
- कृषक
- पशुपालक
- शिल्पकार
- व्यापारी
- संदेशवाहक
- जासूस
- फल-फूल संग्राहक
- शिकारी।
2. रिक्त स्थानों को भरो :
(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ………………………… वसूलते थे।
(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ………………………… के रूप में भेजा जाता था।
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण ………………………… और ………………………… पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।
(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ………………………… दिया करते थे।
उत्तर :
(क) कर
(ख) गवर्नर (राज्यपाल)
(ग) मार्गों, नदियों
(घ) नजराना।
3. बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत
(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।
(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।
(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।
उत्तर :
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) गलत
(ङ) सही। आओ चर्चा करें
4. उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।
उत्तर : धम्म द्वारा दूर की जाने वाली समस्याएँ
- अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोगों के बीच आपसी टकराव।
- जानवरों की बलि।
- दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार।
- परिवार और पड़ोसियों के बीच के झगड़े।
5. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?
उत्तर : अशोक के धम्म प्रचार के साधन
- धम्म महामात्त की नियुक्ति की।
- विदेशों में धम्म प्रचारक और प्रतिनिधियों को भेजा।
- अशोक ने अपने संदेश को कई स्थानों में शिलाओं पर खुदवाए।
- कुछ अधिकारियों को नियुक्त किया जो राजा के संदेशों को उन लोगों को पढ़कर सुनाते थे, जो खुद
6. तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता | है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ।
उत्तर : दासों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था, क्योंकि वे प्रायः युद्धबंदी या खरीदे हुए स्त्री-पुरुष होते थे। इनका | स्थान वर्ण-व्यवस्था में सबसे नीचे होता था। इनकी समस्याओं के निराकरण हेतु कोई भी सामाजिक तथा राजनीतिक संगठन नहीं होता था।
सम्राट अशोक के आदेशों से दासों की स्थिति में अवश्य सुधार आया होगा, क्योंकि धम्म के द्वारा दासों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया था।
आओ करके देखें
7. रौशन को यह बताते हुए कि हमारे रुपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो। कम से कम एक और चीज़ का नाम लो जिस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं।
उत्तर : हमारे रुपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है। सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों | की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया। यह चित्र हम रुपयों-सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर पर भी देखते हैं।
8. अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन-सी चार राजाज्ञाएँ देते?
उत्तर : निम्नलिखित चार राजाज्ञाएँ देते
- किसी विशेष वर्ण के प्रति भेदभाव नहीं किया जाएगा।
- सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा।
- सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा।
- स्त्रियों को पुरुषों के बराबर का अधिकार प्राप्त होंगे।
Mam maths ka chapter 2 hindi ma karv do
Good 👍 👍 👍
good 💯😊😊😊
Nice 👍
अति लघूतरीय प्रशन