आधारभूत लोकतंत्र — भाग 1: शासन
मुख्य उद्धरण
- महाभारत: “शासक धर्म की रक्षा करता है और जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उनकी रक्षा करता है।”
- रिगोबर्टा मन्चु तुम: “न्याय के बिना शांति नहीं, समानता के बिना न्याय नहीं, विकास के बिना समानता नहीं, संस्कृति और सम्मान के बिना लोकतंत्र नहीं।”
परिचय
समाज में बहुत से लोग साथ रहते हैं, इसलिए असहमति और अव्यवस्था हो सकती है।
व्यवस्था और शांति के लिए नियम जरूरी हैं।
नियम हर जगह होते हैं: घर, स्कूल, सड़क, नौकरी आदि।
नियम न मानने से समाज में व्यवस्था टूट सकती है।
- शासन: नियम बनाने, लागू करने और समाज को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया।
- सरकार: नियम बनाने और पालन करवाने वाला समूह। कुछ नियमों को कानून कहते हैं।
सरकार के तीन अंग
1.विधायिका:
नए कानून बनाती है।
पुराने कानून बदलती या हटाती है।
जनता के चुने हुए प्रतिनिधि (सांसद, विधायक) यह काम करते हैं।
2. कार्यपालिका:
कानून लागू करती है।
इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पुलिस आदि शामिल हैं।
उदाहरण: साइबर पुलिस साइबर अपराध रोकती है।
3. न्यायपालिका:
कोर्ट का काम।
यह देखती है कि कानून तोड़ा गया या नहीं, और सजा देती है।
यह जाँचती है कि कानून और फैसले सही हैं या नहीं।
शक्तियों का पृथक्करण: तीनों अंग अलग-अलग होते हैं, लेकिन एक-दूसरे को संतुलित करते हैं।
सरकार के तीन स्तर
- स्थानीय सरकार: गाँव या शहर की छोटी समस्याएँ (जैसे पानी, साफ-सफाई)।
- राज्य सरकार: राज्य की समस्याएँ (जैसे स्कूल, पुलिस, अस्पताल)।
- केंद्र सरकार: पूरे देश की समस्याएँ (जैसे रक्षा, रेलवे, बाढ़ में मदद)।
- उदाहरण: बाढ़ में स्थानीय सरकार छोटी मदद, राज्य सरकार बचाव दल, और केंद्र सरकार सेना भेजती है।
लोकतंत्र
- अर्थ: “लोगों का शासन” (डेमोस = लोग, क्रेटोस = शक्ति)।
- लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं (जैसे सांसद, विधायक) जो कानून बनाते हैं।
- प्रत्यक्ष लोकतंत्र: लोग खुद फैसला लेते हैं (जैसे कक्षा में वोटिंग)।
- प्रतिनिधि लोकतंत्र: चुने हुए प्रतिनिधि फैसला लेते हैं (जैसे भारत में)।
- भारत में 18 साल से ऊपर सभी को वोट का अधिकार है।
- महत्व: लोगों की बात सुनी जाती है, बराबरी मिलती है, शांति रहती है।
उदाहरण और तथ्य
डिजिटल तकनीक: पहले मनी ऑर्डर से पैसे भेजते थे, अब डिजिटल तरीके हैं। साइबर अपराध रोकने के लिए नए कानून बने।
आदर्श वाक्य:
- भारत सरकार: “सत्यमेव जयते” (सत्य की जीत)।
- सर्वोच्च न्यायालय: “यतो धर्मोस्ततो जयः” (जहाँ धर्म, वहाँ विजय)।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम:
- मिसाइल मैन, 2002-2007 तक राष्ट्रपति।
- युवाओं को सपने देखने और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
मुख्य बिंदु
शासन और सरकार के बिना देश नहीं चल सकता।
सरकार के तीन अंग (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका) साथ काम करते हैं।
भारत में तीन स्तर: स्थानीय, राज्य, केंद्र।
लोकतंत्र में लोग प्रतिनिधियों के जरिए शासन करते हैं।
Leave a Reply