भारतीय सभ्यता का प्रारंभ
1.प्रश्न: सिंधु-सरस्वती सभ्यता को और किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर: हड़प्पा सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता।
2. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का पहला उत्खनित नगर कौन सा था?
उत्तर: हड़प्पा।
3. प्रश्न: हड़प्पावासियों ने किस धातु से कांस्य बनाया?
उत्तर: तांबा और टिन।
4. प्रश्न: मोहनजोदड़ो का प्रसिद्ध ‘महास्नानागार’ किस लिए बनाया गया होगा?
उत्तर: धार्मिक कार्यों या राजसी उपयोग के लिए।
5. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में व्यापार के लिए क्या उपयोग किया जाता था?
उत्तर: मुहरें।
6. प्रश्न: हड़प्पावासियों ने कौन सी फसल सबसे पहले उगाई?
उत्तर: कपास।
7. प्रश्न: धौलावीरा में सबसे बड़ा जलाशय कितना लंबा था?
उत्तर: 73 मीटर।
8. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के नगरों में सड़कें कैसी थीं?
उत्तर: चौड़ी और सुनियोजित।
9. प्रश्न: सरस्वती नदी को आज क्या कहा जाता है?
उत्तर: घग्गर-हाकरा।
10. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का ह्रास कब शुरू हुआ?
उत्तर: 1900 सा.सं.पू. के आसपास।
1. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता को सभ्यता कहने के लिए किन विशेषताओं की आवश्यकता थी?
उत्तर: इसमें शासन, नगरीकरण, शिल्प, व्यापार, लेखन, सांस्कृतिक विचार और कृषि उत्पादकता थी। ये विशेषताएँ एक उन्नत समाज को दर्शाती हैं।
2. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के नगरों की योजना कैसी थी?
उत्तर: नगरों में चौड़ी सड़कें, किलेबंदी, ऊपरी और निचले भाग, जल-निकास प्रणाली थी। यह सुनियोजित और व्यवस्थित जीवन को दिखाता है।
3. प्रश्न: हड़प्पावासियों का भोजन और कृषि कैसी थी?
उत्तर: वे गेहूँ, जौ, दलहन, कपास उगाते थे और पशु पालकर मांस खाते थे। उनकी कृषि नदियों के उपजाऊ मैदानों पर निर्भर थी।
4. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में व्यापार कैसे होता था?
उत्तर: हड़प्पावासी स्थल, नदी और समुद्री मार्गों से आभूषण, कपास, सोना आदि का व्यापार करते थे। मुहरों से सामान की पहचान होती थी।
5. प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के पतन के क्या कारण थे?
उत्तर: जलवायु परिवर्तन से शुष्कता और सरस्वती नदी का सूखना इसके कारण थे। इससे कृषि और नगर जीवन प्रभावित हुआ।
Leave a Reply