BSEB Solutions For All Chapters Bhugol Class 6
उचित विकल्प पर (✓) का निशान लगाएँ।।
प्रश्न 1. जीवन पनपता है
(क) स्थलमंडल पर
(ख) जलमंडल पर
(ग) वायुमंडल पर
(घ) जैवमंडल पर
उत्तर- (क) स्थलमंडल पर
प्रश्न 2. अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे
(क) अशोक शर्मा
(ख) राकेश शर्मा
(ग) रमेश वर्मा
(घ) रवीश मलहोत्रा
उत्तर- (ख) राकेश शर्मा
प्रश्न 3. जलडमरूमध्य जोड़ता है
(क) दो बड़े भू-स्थलों को
(ख) दो बड़े जल-भागों को
(ग) दो झीलों को
(घ) दो नदियों को
उत्तर- (ख) दो बड़े जल-भागों को
प्रश्न 4. समतापमंडल होता है
(क) जलमंडल में
(ख) स्थलमंडल में
(ग) वायुमंडल में
(घ) जैवमंडल में
(ङ) ओजोन मंडल में
उत्तर- (ङ) ओजोन मंडल में
प्रश्न 2. खाली स्थानों को भरिये
- स्थल का एक संकरा भाग जो बड़े स्थलीय भागों को जोडता है …………. कहलाता है।
- पानी का संकरा भाग जो बड़ी जलराशियों को एक-दूसरे से जोड़ता है ………… कहलाता है।
- चन्द्रमा पर हवा और पानी नहीं होने से वहाँ …………. संभव नहीं
उत्तर-
- क्षोभमंडल
- जलडमरूमध्य
- जीवन ।।
प्रश्न 3.
(i) पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है ?
उत्तर- हमारी पृथ्वी के चारों ओर से घिरे हुए आवरण को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी पर मौजूद हवा जिससे सारे जीव साँस लेते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और पेड़-पौधे अपना भोजन बनाते
पृथ्वी पर जीवन पाया जाता है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, पानी और हवा की आवश्यकता होती है। इन्हें ये तीनों चीजें स्थल मंडल, जलमंडल और वायुमंडल से मिलती हैं। ” हमारी पृथ्वी पर ये तीनों मंडल उपस्थित होने के कारण वहीं ही जीवन पनपता है। इसलिए पृथ्वी पर जीवन पाया जाता है।
(ii) पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल कौन-कौन से हैं?
उत्तर- पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल
(iii) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं ?
उत्तर- हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं पृथ्वी पर ही जीवन मिलता है क्योंकि वहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद है। अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली नजर आती है। क्योंकि वायुमंडल में प्रकाश की किरणें परावर्तित होती हैं तथा समुद्र की सतह से नीले रंग का परावर्तन सर्वाधिक है। हमारी पृथ्वी पर लगभग 71% भू-भाग जल से घिरा है तथा मात्र 29% स्थल मंडल है, अतएव जलीय भाग के अधिक रहने के कारण परावर्तन अधिक होता है फलतः यह नीला दिखाई देता है। इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
(iv) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखें।
उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्न हैं
- एशिया महादेश
- यूरोप महादेश
- आस्ट्रेलिया महादेश
- अफ्रिका महादेश
- उत्तरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
- अंटार्कटिका महादेश।
(v) पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम निम्न हैं
- हिन्द महासागर
- प्रशांत महासागर
- अटलांटिक महासागर
- आर्कटिक महासागर ।
(vi) जैवमंडल किसे कहते हैं ? इसका विस्तार कहाँ है?
उत्तर- हमारी पृथ्वी पर जहाँ ये तीनों मण्डल उपस्थित हैं। स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल वहीं जीवन भी पनपता है। यह जगह सीमित है। इसे जैवमंडल कहते हैं । पृथ्वी पर किसी भी मंडल का अपना स्वतंत्र अस्तित्व नहीं है। तीनों मंडल एक-दूसरे में समाए हुए हैं। स्थल पर नदियाँ, तालाब आदि । मिट्टी में भी पानी और हवा घुली हुई होती है । वायुमंडल में जलवाष्प और धूलकण होते हैं और जलमंडल में घुली हुई हवा और मिट्टी होती है। इसी तरह से तीनों मण्डल एक-दूसरे में समाए हुए हैं।
(vii) जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है, कैसे?
उत्तर- जलमंडल और तमडल के चारों ओर हवा है जो कई सौ किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली हुई है। इसे वायुमंडल कहते हैं । हवा के बिना तो हम एक पल भी जीवित नहीं रह सकते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए अति आवश्यक है। इसमें हम सांस लेते हैं और पेड़-पौधे अपना भोजन इसकी मदद से बनाते हैं।
हम जो सर्दी-गर्मी महसूस करते हैं वह हवाओं के माध्यम से ही करते हैं। ये वायु ही बादलों को गतिशील बनाती हैं जिससे वर्षा होती है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए वाय की जरूरत होती है जो हमें वायु वायुमंडल से प्राप्त होती है। जलचर पानी में घुलनशील हवा के द्वारा ही जीवित रहते हैं। इस प्रकार जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।
(viii) स्थलमंडल किसे कहते हैं ? यह क्यों उपयोगी है ?
उत्तर- पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जिसमें मिट्टी कंकड़, पत्थर, पहाड़, मैदान, पठार आदि सम्मिलित हे वह स्थल मंडल कहलाता है। इस स्थल मंडल पर ही सारे जीव-जन्तु, मनुष्य, अपना घर बनाकर अपना जीवन-यापन करत हैं । स्थलमंडल पर ही मनुष्य खेती-बाड़ी करके अपनी जीविका उपार्जन करके अपना जीवन बिताते हैं और विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप करते हैं। स्थलमंडल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। स्थलमंडल हमारे जीवन का अस्तित्व है। स्थल मंडल पर ही पेड़-पौधे का भी जीवन पाया जाता है। इसलिए स्थलमंडल हमारे लिए अति उपयोगी है।
(ix) जलीय क्षेत्रों के जीव-जंतु एवं पौधे कौन-कौन से हैं ? सूची बनाइए।
उत्तर- जलीय क्षेत्रों के जीव-जन्तु-कछुआ, साँप, मगरमच्छ, मछली, साँप, मेढ़क, हंस इत्यादि हैं। जलीय क्षेत्रों के पौधे-कमल, केला का पौधा ।
very good for you
Nice
जीवन जैवमण्डल पर पनपता है।
समतापमंडल वायुमंडल में होता है।
स्थल का एक संकरा भाग जो बड़े स्थलीय भागों को जोड़ता है स्थल संधि कहलाता है।