Solutions For All Chapters Vigyan Class 6
अभ्यास :
Q1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर : हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है, क्योंकि यह एक उत्क्रमित होने वाला परिवर्तन है |
Q2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर : नहीं, इसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है |
Q3. चित्रकारी करने पर ड्रॉइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर : यह कुछ स्थितयों पर निर्भर करता है |
(i) जब चित्रकारी यदि पेन्सिल से किया गया है तो इसे इरेजर (रबड़) से मिटाया जा सकता है तब यह उत्क्रमनीय परिवर्तन है |
(ii) परन्तु जब चित्रकारी पेन से किया गया हो या किसी रंग से भरा गया हो तो इसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है तब यह उत्क्रमनीय नहीं होगा |
Q4. उदाहरण दकेर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अतंर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
उत्क्रमणीय परिवर्तन | अउत्क्रमणीय परिवर्तन |
1. बर्फ का पिघलना | 1. मोमबत्ती का पिघलना |
2. कागज का मोड़ना | 2. पटाखों का फटना |
3. आटे किम लोई को रोटी की शक्ल देना | 3. लकड़ी से मेज का बनाना |
Q5. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती भी नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर : जब POP में पानी मिलायाजाता है तो इसमें एक रासायनिक परिवर्तन होता है। इसकी रचना बदलती है और यह एक अन्य कठोर पदार्थ में परिवर्तित हो जाता है। चूंकि यह एक रासायनिक परिवर्तन है, इसलिए यह उत्क्रमित नहीं हो सकता है |
Q6. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर : पानी के कारण, सीमेंट कठोर हो जाता है और इसकी संरचना बदल जाती है। चूंकि यह एक रासायनिक परिवर्तन है जिसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।
अतिरिक्त प्रश्न :
प्रश्न – आवर्ती परिवर्तन क्या है ? पाँच आवर्ती परिवर्तनों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर – वह परिवर्तनें जिनकी नियमित समय अंतरालों के बाद पुनरावृति होती है आवर्ती परिवर्तन कहलाते है।
जैसे – सूरज का उगना , एक के बाद एक मौसम का बदलना , लोलक की गति।
प्रश्न – अनावर्ती परिवर्तन क्या है ?
उत्तर – वह परिवर्तनें जिनकी नियमित समय अंतरालों के बाद पुनरावृति नहीं होती है अनावर्ती परिवर्तन कहलाते है।
प्रश्न – संकुचन किसे कहते है ?
उत्तर – जब किसी वस्तु को गर्म किया जाता है तो यह फैल जाता है और ठंड़ा होने पर सिकुड़ जाता है, इसे ही संकुचन कहते है।
प्रश्न – प्रसार किसे कहते है?
उत्तर – जब कोई वस्तु गर्म होने से फैलता है या पिघलने लगता है तो उसे प्रसार कहते है।
प्रश्न – उत्क्रमित किए जाने वाले और उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तनों में अंतर लिखों ।
उत्तर –
उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन :
1. ऐसे परिवर्तन जिसकों पुनः अपने पूर्व अवस्था लाया जा सकता है।
2. जैसे – मिट्टी के ढ़ेर का बर्तन बनाना
उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तन :
1. ये परिवर्तनों को अपने पूर्व अवस्था में नहीं आते है।
2. जैसे – मिट्टी के पके हुए बर्तन
प्रश्न : दूध से दही बनाना कौन सा परिवर्तन है ?
उत्तर : यह अउत्क्रमणीय परिवर्तन है |
NCERT download kaise kare