Solutions For All Chapters Vigyan Class 6
अभ्यास
Q1. निम्नलिखित तंतुओ को प्राकृतिक तथा संश्लेषित में वर्गाकृत कीजिये |
नायलोन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन|
उत्तर : नायलोन – सश्लेषित
ऊन – प्राकृतिक
रुई – प्राकृतिक
रेशम – प्राकृतिक
पोलिएस्टर – संश्लेषित
पटसन – प्राकृतिक
Q2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए:
(क) तंतुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।
उत्तर :
(क) सत्य
(ख) सत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
(च) असत्य
(छ) असत्य
Q3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) —————— और —————— से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) —————— और —————— जांतव तंतु हैं।
उत्तर :
(क) कपास, पटसन
(ख) ऊन, रेशम
Q4. रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई कपास के पौधे के फल से प्राप्त होता है जबकि जूट पादप के तने से प्राप्त होता है |
Q5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
1. नारियल की रस्सी
2. नारिलय का पैदान ।
Q6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं। हाथ से प्रचालित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है | वृहत् पैमाने पर तागों की कताई का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जाता है।
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: रेशे कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर : रेशे दो प्रकार के होते है ।
(i) प्राकृतिक रेशा
(ii) संश्लेषित रेशा ।
प्रश्न 2: प्राकृतिक रेशों के तीन उदाहरण दीजिए ।
उत्तर : उन, कपास और रेशम।
प्रश्न 3: संश्लेषित रेशों का चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर : रेयॉन, पॉलिएस्टर, टेरीकॉट तथा नायलॉन आदि।
प्रश्न 4: प्राकृतिक तंतु किसे कहते है ?
उत्तर : कुछ वस्त्रों, जैसे सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तंतु पादपों तथा जंतुओं से प्राप्त होते हैं। इन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं। जैसे – कपास, उन और रेशम आदि।
प्रश्न 5: संश्लेषित तंतु किसे कहते है ?
उत्तर : कुछ तंतु रासायनिक पदार्थों से निर्मित किये जाते है जिन्हें संश्लेषित तंतु कहते है। जैसे – पोलिएस्टर, नॉयलॉन और एक्रिलीक आदि।
प्रश्न 6: कपास ओटना किसे कहते है ?
उत्तर : कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
प्रश्न 7: कताई किसे कहते है ?
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
प्रश्न 8: तकली किसे कहते है ?
उत्तर : कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है
जिसे तकली कहते हैं।
प्रश्न 9: हाथ से उपयोग होने वाली कताई युक्ति का नाम बताइए।
उत्तर : चरखा।
प्रश्न 10: बुनाई किसे कहते है ?
उत्तर : तागों वेफ दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
प्रश्न 11: फ्रलैक्स क्या है ?
उत्तर : फ्रलैक्स भी एक पादप है जिससे प्राकृतिक तंतु प्राप्त होता है।
प्रश्न 12: वस्त्र कैसे बनता है ?
उत्तर : तागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनता है।
प्रश्न 13: रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई पादप के फल से प्राप्त होता है जबकि जूट (पटसन) पादप के तना को पानी में सड़ा कर प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 14: नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
1. नारियल की रस्सी
2. नारिलय का पैदान ।
प्रश्न 15: तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। जिसके लिए तकली या चरखा का उपयोग किया जाता है।
Leave a Reply