Solutions For All Chapters – गणित Class 6
Ex 5.3 – आधारभूत ज्यामितीय जानकारियाँ
प्रश्न 1. दिये गये चित्र में कौन त्रिभुज है और क्यों?
उत्तर: दिये गये चित्रों में बायें हाथ का चित्र एक त्रिभुज है, क्योंकि यह तीन भुजाओं से घिरी बंद आकृति है।
प्रश्न 2. त्रिभुज में कितने शीर्ष, कितनी भुजाएँ एवं कितने कोण होते हैं?
उत्तर: त्रिभुज में तीन शीर्ष, तीन भुजाएँ एवं तीन कोण होते हैं।
प्रश्न 3. त्रिभुज RST में शीर्ष, कोण एवं भुजा का नाम लिखिए।
उत्तर: दिए गए त्रिभुज RST में
शीर्ष- R, S और T है।
कोण- ∠RST, ∠STR और ∠TRS है।
भुजा- RS, ST और TR है।
प्रश्न 4. आकृति में त्रिभुज CAB के अन्तः भाग, बर्हिभाग और त्रिभुज स्थित बिंदुओं को समझाइए।
उत्तर: P, Q बिन्दु त्रिभुज के अन्त भाग में है।
S बिन्दु त्रिभज के बर्हिभाग में है।
R बिन्दु त्रिभुज पर है।
प्रश्न 5.
(i) त्रिभुज के शीर्ष से भुजा पर डाला गया लम्ब त्रिभुज की _________ कहलाता है।
(ii) त्रिभुज के शीर्ष से भुजा के मध्य बिन्दु को मिलाने वाली रेखा त्रिभुज की __________ कहलाती है।
(iii) त्रिभुज में माध्किाएँ जिस बिन्दु पर काटती हैं उसे __________ कहते हैं।
उत्तर:
(i) त्रिभुज के शीर्ष से भुजा पर डाला गया लम्ब त्रिभुज की शीर्ष लम्ब कहलाता है।
(ii) त्रिभुज के शीर्ष से भुजा के मध्य बिन्दु को मिलाने वाली रेखा त्रिभुज की माध्यिका कहलाती है।
(iii) त्रिभुज में माध्किाएँ जिस बिन्दु पर काटती हैं उसे केन्द्रक कहते हैं।
Mera homework ban gaya thank you 👏🏻🤗
Thank you 👍👍😊