RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 7
सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
जल में घुली ऑक्सीजन का उपयोग करने में सहायक है
(अ) क्लोम
(ब) रन्ध्र
(स) मुख
(द) नासाछिद्र
उत्तर:
(अ) क्लोम
प्रश्न 2.
कीटों में श्वसन अंग है
(अ) त्वचा
(ब) क्लोम
(स) फेफड़े
(द) श्वास रन्ध्र
उत्तर:
(द) श्वास रन्ध्र
प्रश्न 3.
त्वचा द्वारा श्वसन करता है
(अ) मनुष्य
(ब) मछली
(स) कॉकरोच
(द) केंचुआ
उत्तर:
(द) केंचुआ
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के प्रक्रम को …….. कहते हैं।
2. उच्छ्व सन के समय पसलियाँ …………… की ओर तथा डायाफ्राम ………. की ओर गति करता है।
3. कीटों में वायु नलियों का जाल बिछा होता है जिन्हें …………… कहते हैं।
उत्तर:
1. उत्सर्जन
2. अन्दर, ऊपर
3. श्वास प्रणाल
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मछलियाँ जल में श्वसन कैसे करती हैं ?
उत्तर:
मछलियों में क्लोम या गलफड़े पाए जाते हैं जिनकी सहायता से मछलियाँ जल में घुली हुई ऑक्सीजन को अवशोषित कर लेती हैं।
प्रश्न 2.
कीटों में श्वसन कैसे होता है ?
उत्तर:
कीटों के शरीर के पार्श्व भाग में छोटे- छोटे छिद्र होते हैं, जो श्वासरन्ध्र (spiracles) कहलाते हैं। कीटों में वायु नलियों का जाल बिछा रहता है जिन्हें श्वास प्रणाल (Trachea) कहते हैं। यहाँ गैसों का विनिमय होता है।
प्रश्न 3.
यदि हमारे वृक्क कार्य करना बन्द कर दें तो क्या होगा ?
उत्तर:
हमारे वृक्क हमारे रुधिर से अपशिष्ट पदार्थों; जैसेयूरिया को अलग करते हैं। यदि वृक्क कार्य करना बन्द कर दें तो शरीर में उत्सर्जी पदार्थों की मात्रा बढ़ जाएगी और हमारा ज्यादा समय जिन्दा रहना मुश्किल हो जाएगा।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
श्वसन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
श्वसन तन्त्र (Excretory system)- हमारी श्वसन क्रिया में मुख्य श्वसन अंग एक जोड़ी फेफड़े होते हैं। नासा द्वारा, नासा गुहा, श्वास नली तथा फेफड़े मिलकर श्वसन तन्त्र का निर्माण करते हैं। प्रत्येक फेफड़ा गहरे भूरे रंग की माँसल संरचना है। दोनों फेफड़े हमारी वक्षगुहा में हृदय के दोनों ओर एक-एक स्थित होते हैं। ये पसलियों के एक पिंजरे में सुरक्षित रहते हैं। इनके नीचे एक बड़ी पेशीय पट्टी पायी जाती है जिसे डायाफ्राम कहते हैं। प्रत्येक फेफड़े में अनेक श्वसनियाँ एवं श्वसनिकाएँ पायी जाती हैं। फेफड़ों से निकलकर ये एक श्वासनली बनाती है जो ग्रसनी से होकर नासा गुहा में खुलती है। नासागुहा दो नासा मार्गों से नासा छिद्रों द्वारा बाहर खुलती है।
प्रश्न 2.
उत्सर्जन तन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 3.
मानव में डायाफ्राम की क्रियाविधि को एक गतिविधि द्वारा समझाइए।
उत्तर:
छात्र पाठ के प्रारंभ में दी गई गतिविधि 1 का अवलोकन करें।
Leave a Reply