RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 7
सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
इन्सुलिन हार्मोन स्रावित करने वाली अन्तःस्रावी ग्रन्थि | का नाम है
(अ) पीयूष
(ब) अवटु
(स) अग्नाशय
(द) एड्रीनल
उत्तर:
(स) अग्नाशय
प्रश्न 2.
भोजन में कौन-से तत्व की कमी से गलगण्ड नामक रोग होने की सम्भावना रहती है ?
(अ) कैल्शियम
(ब) लोहा
(स) आयोडीन
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(स) आयोडीन
प्रश्न 3.
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है ?
(अ) सन्तुलित आहार
(ब) व्यक्तिगत स्वच्छता
(स) शारीरिक व्यायाम
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. हॉर्मोन हमारी शरीर की अन्त:स्रावी ग्रन्थियों द्वारा में स्रावित होते हैं।
2. रक्त में इन्सुलिन हॉर्मोन की कमी से रोग होता है।
3. संकटकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए ………… हॉर्मोन हमारे शरीर को तैयार करता है।
4. बच्चों में ……………. ग्रन्थि का आकार बड़ा होता है।
उत्तर:
1. रुधिर,
2. मधुमेह,
3. एड्रीनलीन,
4. थाइमस।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
किशोरावस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर:
11 वर्ष की आयु से प्रारम्भ होकर 18 या 19 वर्ष की आयु तक हमारे शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। यह किशोरावस्था (Adolescence) कहलाती है।
प्रश्न 2.
यदि किसी व्यक्ति का गला सूजकर लटक गया है। तो उसे कौन से रोग की सम्भावना है ?
उत्तर:
उस व्यक्ति को गलगण्ड (Goiter) रोग होने की सम्भावना है।
प्रश्न 3.
मधुमेह रोग किस हार्मोन की कमी से होता है। इस हार्मोन का क्या कार्य है ?
उत्तर:
मधुमेह रोग इंसुलिन हार्मोन की कमी से होता है। इन्सुलिन हार्मोन रक्त में शर्करा की मात्रा को नियन्त्रित करने का कार्य करता है।
प्रश्न 4.
यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह रोग है तो उसे आप क्या सलाह देंगे ?
उत्तर:
हम उस व्यक्ति को मीठा कम खाने की सलाह देंगे।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए कौन-कौन सी बातें आवश्यक हैं ? लेख लिखिए।
उत्तर:
किशोरावस्था में अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें हैं।
1. पोषण- किशोरावस्था में शरीर का तेजी से विकास होता है एवं वृद्धि होती है। अतः एक किशोर को अपने भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन एवं खनिज लवणों को पर्याप्त मात्रा में लेना आवश्यक है। किशोर को भोजन में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, दूध, फल, पत्तीदार सब्जियाँ, गुड़, माँस, आँवला, सन्तरा, लौह तत्व आदि शामिल करने चाहिए।
2. व्यक्तिगत स्वच्छता- शरीर के सभी अंगों की भलीभाँति साफ-सफाई अति आवश्यक है। स्वच्छता के अभाव में शरीर के जीवाणुओं द्वारा संक्रमित होने का खतरा रहता है।
3. शारीरिक व्यायाम- ताजी हवा में टहलना एवं खेलना शरीर को चुस्त एवं स्वस्थ रखता है। सभी किशोर एवं किशोरियों को नियमित टहलना, व्यायाम करना एवं खुले वातावरण में खेलना चाहिए।
4. नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन से दूर रहना- नशीली दवाओं के सेवन से स्वास्थ्य को तो खतरा रहता है साथ ही। सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नती भी बर्बाद होती है। अतः नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन से दूर रहनी चाहिए।
प्रश्न 2.
हमारे शरीर में कौन-कौन सी अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ हैं? इनके द्वारा स्रावित हॉर्मोन व उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
Leave a Reply