RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 7
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन है
(अ) जंग लगना
(ब) बर्फ पिघलना
(स) दूध का दही बनना
(द) सेब कटने पर भूरा होना
उत्तर:
(ब) बर्फ पिघलना
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन है ?
(अ) बल्ब का प्रकाशित होना ।
(ब) चूने के पानी को दूधिया होना
(स) पानी का वाष्प में बदलना।
(द) घी का पिघलना।
उत्तर:
(ब) चूने के पानी को दूधिया होना
प्रश्न 3.
घरों में लोहे के दरवाजों पर रंग-रोगन क्यों किया जाता है ?
(अ) सूर्य की किरणों से बचाने के लिए।
(ब) धूल रहित करने के लिए।
(स) जंग लगने से रोकने के लिए
(द) पक्षियों से बचाने के लिए।
उत्तर:
(स) जंग लगने से रोकने के लिए
प्रश्न 4.
जंग को रासायनिक सूत्र है
(अ) Fe2c03
(ब) Fe
(स) Fe0
(द) FeS03
उत्तर:
(अ) Fe2c03
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
1. शक्कर का जलीय विलयन बनाना …….परिवर्तन है।
2. भौतिक परिवर्तन सामान्यत………… होते हैं।
3. गेहूँ के दाने को पीसकर छोटे आकार में बदलना……….परिवर्तन है।
4. चूने के पानी में कार्बन डाइऑक्साइड प्रवाहित होने पर दूधियापन का कारण………..परिवर्तन है।
उत्तर:
1, भौतिक
2. अस्थाई
3. रासायनिक
4. भौतिक।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मैग्नीशियम की ऑक्सीजन से क्रिया लिखिए।
उत्तर:
मैग्नीशियम, ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।
प्रश्न 2.
क्रिस्टलीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी पदार्थ के विलयन से उसके शुद्ध तथा बड़े आकार के क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है। क्रिस्टलीकरण एक भौतिक परिवर्तन है।
प्रश्न 3.
जंग लगने के लिए कौन-से घटक उत्तरदायी होते हैं?
उत्तर:
जंग लगने के लिए दो घटक उत्तरदायी होते हैं
- नमी एवं
- वायु
प्रश्न 4.
स्टार्च एवं आयोडीन की क्रिया से बना पदार्थ कौन-से रंग का होता है ?
उत्तर:
स्टार्च एवं आयोडीन की क्रिया से बना पदार्थ बैंगनी रंग का होता है।
प्रश्न 5.
कागज को फाड़ना कौन-सा परिवर्तन है ?
उत्तर:
कागज को फाड़ना भौतिक परिवर्तन है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन (Physical Changes)- पदार्थ की आकृति आकार, अवस्था (ठोस, द्रव या गैस), ताप, दाब आदि को पदार्थों के भौतिक गुण कहते हैं। वे परिवर्तन जिनमें केवल पदार्थों के भौतिक गुण बदलते हैं, भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं। उदाहरण के लिए, बल्ब का प्रकाशित होना भौतिक परिवर्तन है।
रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes)- वे परिवर्तन, जिनमें पदार्थ का रासायनिक आन्तरिक संघटन बदल जाता है, अर्थात् पदार्थ अपने मूल रूप से नए पदार्थ में परिवर्तित हो जाता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं। परिवर्तन के पश्चात् पदार्थ को अपनी मूल या पूर्वावस्था में नहीं लाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, मोमबत्ती का जलना, दही का जमना आदि।
प्रश्न 2.
क्रिस्टलीकरण को नामंकित चित्र की सहायता से समझाइए।
उत्तर:
क्रिस्टलीकरण- किसी पदार्थ के विलयन से उसके | शुद्ध तथा बड़े आकार के क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है। इस प्रक्रिया में नया पदार्थ नहीं बनता है, अपितु उसी पदार्थ के क्रिस्टल बनते हैं, अतः क्रिस्टलीकरण भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है।
हम बड़ा क्रिस्टल प्राप्त करने के लिए फिटकरी के विलयन में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा (एक छोटा क्रिस्टल) धागे की सहायता से बाँधकर लटकाते हैं। कुछ देर पश्चात् हम देखते हैं कि फिटकरी का टुकड़ा बड़ा हो जाता है। ऐसा छोटे-छोटे क्रिस्टलों के फिटकरी के टुकड़े पर जमा होने के कारण होता है।
प्रश्न 3.
जंग लगने की प्रक्रिया को समझाइए एवं इससे बचाव कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर:
जंग लगना (Rusting)- लोहे के एक टुकड़े को कुछ दिनों के लिए खुले में छोड़ देने पर इसके ऊपर भूरे रंग के पदार्थ की परत जम जाती है। इस भूरे रंग के पदार्थ को ही जंग (Rust) कहते हैं तथा यह क्रिया जंग लगना कहलाती है। जंग लोहा नहीं है, अपितु इस क्रिया में लोहा एक नए पदार्थ जंग (लोहे का ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।
जंग लगने की क्रिया को निम्न प्रकार प्रदर्शित करते हैं|
जंग लोहे को धीरे- धीरे नष्ट कर देता है। चूंकि लोहे का उपयोग वाहनों; जैसे-जहाज, कार, ट्रक, साइकिल आदि का ढाँचा बनाने के लिए, सेतु तथा बड़ी इमारतें बनाने में किया जाता है। अतः लोहे पर जंग लगने से रोकने के लिए इसे ऑक्सीजन तथा जल दोनों के सम्पर्क से बचाना आवश्यक होता है। इसका एक सरल उपाय उन पर पेंट, ग्रीस आदि की। परत चढ़ाना है। लोहे पर क्रोमियम अथवा जिंक (जस्ते) जैसी धातु की परत चढ़ा दी जाए तो भी जंग से बचाव होता है। लोहे एवं इस्पात को जंग से सुरक्षित रखने के लिए लोहे पर जस्ते धातु की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को यशद-लेपन (या गैल्वेनीकरण) कहते हैं। लोहे के साथ कार्बन, मैंग्नीज, निकेल एवं क्रोमियम मिलाने पर इस्पात (स्टेनलेस स्टील) प्राप्त होता है जो कठोर होता है तथा उसमें जंग नहीं लगता है।
प्रश्न 4.
हमारे दैनिक जीवन से जुड़े भौतिक व रासायनिक परिवर्तनों के कोई चार उदाहरणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन के उदाहरण-
- पानी में चीनी मिलाकर शर्बत तैयार करना।
- नमक की डेलियों को पीसकर नमक पाउडर बनाना।
- कपड़ों को गीला करना।
- फ्रीज के फ्रिजर में पानी से बर्फ जमाना।
रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण-
- मोमबत्ती का जलाना
- दूध जमार,र दही बनाना।
- चूने को पानी में गलाकर पुताई का लेप तैयार करना।
- लकड़ी जलाकर खाना पकाना।
Leave a Reply