RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 7
सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
आउटपुट उपकरण नहीं है-
(अ) मॉनिटर
(ब) प्रिंटर
(स) की-बोर्ड
(द) प्लोटर
उत्तर:
(स) की-बोर्ड
प्रश्न 2.
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का भाग है-
(अ) मेमोरी
(ब) ए. एल. यू.
(स) नियंत्रण यूनिट
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी
प्रश्न 3.
इनपुट उपकरण है
(अ) की-बोर्ड
(ब) भाऊस
(स) केनर
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. कम्प्यूटर की समस्त क्रियाओं पर ………………. युनिट नियंत्रण करती है।
2. परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जाँचने में …………….. डिवाइस काम आती है।
3. मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर एवं प्लॉटर …………. उपकरण हैं।
4. ………….. प्रिंटर की गति को CPS में मापा जाता है।
उत्तर:
1. सेन्ट्रल प्रोसेसिंग
2. ऑप्टिकल मार्क रीडिंग
3. आउटपुट
4. डोट मेट्रिक्स
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
इनपुट उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- की-बोर्ड
- माऊस
- मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकगनिशन
- ऑप्टिकल करेक्टर रिकगनिशन
- ऑप्टिकल मार्क रीडिंग
- स्केनर
- टच स्क्रीन
- माइक्रोफोन
- वेब कैमरा
प्रश्न 2.
CRT तथा LCD मॉनिटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
CRT- इन मॉनिटरों में कैथोड रे ट्युब होती है। ये मॉनिटर आकार में बड़े होने से टेबल पर ज्यादा स्थान घेरते हैं, भारी होते हैं तथा इनसे अधिक विद्युत् खर्च होती है। अत: इनका उपयोग आजकल कम हो रहा है।
LCD- इस मॉनिटर में लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले लगाई जाती है। इसका आकार पतला होने से टेबल पर ये कम स्थान घेरते हैं, हल्के होते हैं तथा इनसे बिजली भी कम खर्च होती है।
प्रश्न 3.
यदि आप कोई प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो कौन-सा प्रिंटर खरीदेंगे और क्यों ?
उत्तर:
हम लेजर प्रिंटर खरीदेंगे क्योंकि लेजर प्रिंटर द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त छपाई का कार्य किया जाता है। ये तीद्रता से कागज प्रिंट करता है। इससे प्राप्त प्रिंट उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं।
प्रश्न 4.
कम्प्यूटर को उसके कार्यों के आधार पर परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर एक यन्त्र (Device) है जो डाटा को अर्थपूर्ण सूचना में बदलता है। कम्प्यूटर डाटा को इनपुट के रूप में ग्रहण करता है। संग्रहित करता है हमारी इच्छानुसार उस पर कार्य करता है अर्थात् प्रोसेस (process) करता है और वांछित प्रारूप में प्रिंट करता है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कम्प्यूटर के कौन-कौन से गुण हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर के गुण-कम्प्यूटर के निम्नांकित गुण होते
- संग्रह क्षमता (Storage)- कम्प्यूटर के अन्दर डाटा संग्रह करने की अभूतपूर्व क्षमता होती है। यह क्षमता बाइट्स में मापी जाती है। यह किसी भी प्रकार के डाटा का संग्रह कर सकता है।
- शुद्धता (Accuracy)- कम्प्यूटर कभी भी त्रुटियाँ नहीं करता है, क्योंकि यह इस सिद्धान्त पर कार्य करता है, इसमें जैसा इनपुट देंगे वैसा ही आउटपुट आएगा। यदि इनपुट गलत रहेगा तो आउटपुट भी गलत होगा।
- गति (Speed)- कम्प्यूटर बहुत ही कम समय में जटिल से जटिल गणना कर सकता है।
- स्वचालन (Automation)- कम्प्यूटर एक स्वचालित मशीन है, इसे एक बार चालू कर देने पर प्रोग्राम के रूप में दिए निर्देशानुसार स्वतः कार्य करता रहता है।
- सक्षमता (Diligence)- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो बिना थके असीमित समय तक कार्य करे सकती है।
- व्यापक उपयोगिता- कम्प्यूटर का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका उपयोग जीवन के हर क्षेत्र; जैसेबैंक, शिक्षा, व्यापार, यातायात, प्रिंटिंग आदि में बढ़ता जा रहा है।
प्रश्न 2.
की-बोर्ड की कुंजियों को कितने भागों में बाँट सकते हैं ? उनका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
की-बोर्ड की कुंजियों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-
(अ) एल्फान्यूमेरिक कुंजियाँ- इस भाग में वर्णमाला के अक्षर (A-2), अंकीय (Numeric), करेक्टर (0 से 9) और अन्य करेक्टर जैसे स्पेसबार, <, >,’, *, -, #, $, %, ^, &, [, ], (,), /, ?, \ और विशेष कुंजियाँ Shift, Enter, Backspace, Tab, Ctrl, Esc & Alt होती हैं।
(ब) न्यूमेरिक कुंजियाँ- इसमें 0 से 9 तक के अंकों की कुंजियाँ होती हैं तथा अन्य कुंजियाँ; जैसे-Num Lock, *, -, Home, Page Up, Page Down, Insert & Enter होती हैं।
(स) फंक्शन कुंजियाँ- की-बोर्ड के ऊपरी भाग में 12 फंक्शन कुंजियाँ होती हैं जिन पर F1, F2, F3, F4, F5, F6, F7, F8, F9, F10, F11, F12 अंकित रहता है। इन सबके अलग-अलग कार्य होते हैं।
Leave a Reply