RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 7
सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
प्रोटीन में कौन-सा तत्व पाया जाता है ?
(अ) कैल्सियम (Ca)
(ब) मैग्नीशियम (Mg)
(स) बोरोन (B)
(द) नाइट्रोजन (N)
उत्तर:
(द) नाइट्रोजन (N)
प्रश्न 2.
रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?
(अ) विटामिन B
(ब) विटामिन C
(स) विटामिन A
(द) विटामिन K
उत्तर:
(स) विटामिन A
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
भोजन में विटामिन C की कमी से ……….. नामक रोग हो जाता है।
प्रश्न 2.
बेरी-बेरी नामक रोग ……….. की कमी से होता है।
प्रश्न 3.
वसा जल में ………….. होती हैं।
प्रश्न 4.
जल शरीर में मुख्य रूप से ………… का कार्य करता है।
प्रश्न 5.
भोज्य पदार्थों में सेल्युलोस नामक रेशेदार पदार्थ पाए जाते हैं जिन्हें………..कहते हैं।
उत्तर:
1. स्कर्वी,
2. विटामिन B,
3. अविलेय,
4. विलायक,
5. रफेज।।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
संतुलित आहार को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
हमारे शरीर की नियमित वृद्धि, विकास और स्वस्थ रहने के लिए हमारे आहार में वे सभी अवयव एक निश्चित अनुपात व उचित मात्रा में उपस्थित होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार कहते हैं।
प्रश्न 2.
प्रोटीन के दो कार्य लिखिए।
उत्तर:
1. प्रोटीन हमारे शरीर की वृद्धि, विकास एवं निर्माण के लिए आवश्यक है।
2. ये कोशिकाओं के विभाजन एवं इनकी टूट-फूट की मरम्मत में सहायक होते हैं।
प्रश्न 3.
किन्हीं दो विटामिन के नाम एवं उनकी कमी से होने वाले दो रोग बताइए।
उत्तर:
1. विटामिन ए-कमी से होने वाला रोग-रतौंधी।
2. विटामिन सी-कमी से होने वाला रोग-स्कर्वी।।
प्रश्न 4.
रफेज किसे कहते हैं? इसके दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
छिलके वाले अनाज, फल, गाजर, मूली, पालक, पत्ता गोभी आदि में सेल्युलोस नामक रेशेदार पदार्थ पाया जाता है जिसे हम भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं, इन रेशों को रफेज कहते हैं।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भोजन के मुख्य अवयवों के नाम लिखते हुए किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
- कार्बोहाइड्रेट
- प्रोटीन
- वसा
- विटामिन
- खनिज लवणे
- जल तथा
- खाद्य रेशे।
1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) – ये कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन से बने पदार्थ हैं। ग्लूकोज एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में संचित होते हैं। श्वसन क्रिया में अपघटित होकर ये शरीर को आवश्यकतानुसार ऊर्जा प्रदान करते हैं।
स्रोत-हमें कार्बोहाइड्रेट रोटी, चावल, आलू, अनाज, अरबी, केला, गुड़, चीनी, खजूर, मुनक्का आदि से प्राप्त होते हैं।
कार्य-
(i) ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
(ii) ये शरीर के तापमान पर नियंत्रण करते हैं।
(iii) ये शरीर में स्थित प्रत्येक अंग, ऊतक एवं कोशिका को कार्यक्षम बनाए रखते हैं।
2. प्रोटीन-ये कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों से बने अमीनो अम्ल के अणुओं से बनते हैं। प्रोटीनों से हमें नाइट्रोजन प्राप्त होती है। प्रोटीन हमारी कोशिकाओं में सम्पन्न होने वाली जैव रासायनिक अभिक्रियाओं व कोशिका के विकास एवं मरम्मत हेतु आवश्यक हैं।
स्रोत-हमें प्रोटीन दालों, दूध, मछली, अण्डा, अंकुरित अनाज, सोयाबीन, फलीदार सब्जियों, मटर आदि से प्राप्त होती हैं।
कार्य-
(i) प्रोटीन हमारे शरीर की वृद्धि, विकास एवं निर्माण के लिए आवश्यक है।
(ii) ये कोशिकाओं के विभाजन एवं इनकी टूट-फूट की मरम्मत में सहायक होते हैं।
प्रश्न 2.
सन्तुलित आहार शरीर के लिए क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
सन्तुलित आहार-सामान्य रूप से हम पूरे दिन में जो भी भोज्य पदार्थ ग्रहण करते हैं, उसे आहार (भोजन) कहते हैं। हमारे शरीर की नियमित वृद्धि, विकास और स्वस्थ रहने के लिए हमारे आहार में वे सभी अवयव एक निश्चित अनुपात एवं उचित मात्रा में होने आवश्यक हैं। जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इस प्रकार के आहार को सन्तुलित आहार (balanced food) कहते हैं।
सन्तुलित आहार की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से होती है-
- सन्तुलित आहार शरीर की उचित वृद्धि एवं विकास में आवश्यक है।
- सन्तुलित आहार हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करता है।
- सन्तुलित आहार शरीर की विभिन्न क्रियाओं को नियन्त्रित करता है।
- सन्तुलित आहार लेने से शरीर में फुर्ती रहती है। शरीर न दुबला और न मोटा होता है।
प्रश्न 3.
हमारे भोजन में खनिज लवणों का होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
हमारे शरीर के निर्माण, समुचित वृद्धि एवं विकास के लिए भोजन में निश्चित मात्रा में प्रतिदिन खनिज लवण ग्रहण करना अति आवश्यक है। हमारे शरीर में पाए जाने वाले खनिज लवणों की संख्या लगभग 24 है, परन्तु मुख्य रूप से उपयोगी खनिज लवण कैल्सियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, लोहा, ताँबा, पोटैशियम आदि हैं। खनिज लवण हमारे शरीर के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं।
ये हमारे शरीर में निम्नलिखित कार्य करते हैं
- शरीर के निर्माण में भाग लेते हैं।
- विभिन्न प्रकार के हार्मोनों एवं जैव उत्प्रेरकों के संश्लेषण में भाग लेते हैं।
- शरीर में नियंत्रण का कार्य भी करते हैं।
Leave a Reply