BSEB Solutions For All Chapters Vigyan Class 6
तन्तु से वस्त्र तक
प्रश्न 1. निम्नलिखित तन्तुओं का प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर: प्राकृतिक तन्तु – ऊन, रूई, रेशम तथा पटसन।
संगलिष्ट तन्तु – नायलॉन और पॉलिएस्टर।
प्रश्न 2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए –
(क) तन्तुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ड) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तन्तु है।
उत्तर: (क) सत्य, (ख) सत्य, (ग) सत्य, (घ) सत्य, (ड) सत्य, (च) असत्य, (छ) असत्य
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) …………… और ……….. से पादप तन्तु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) …………….. और ……………… जातंव तन्तु हैं।
उत्तर:
(क) रूई, जूट
(ख) रेशम, ऊन।
प्रश्न 4. सही विकल्प को चुनिए –
(क) वैसे वस्त्र के तन्तु जो पौधों एवं जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, कहलाते हैं –
(i) प्राकृतिक तंतु
(ii) मानव निर्मित तंतु
(iii) प्राकृतिक एवं मानव निर्मित तंतु
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (i) प्राकृतिक तंतु
(ख) मानव निर्मित तंतु हैं –
(i) पॉलिएस्टर
(ii) नायलॉन
(iii) एलक्रिलिक
(iv) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (iv) उपर्युक्त सभी
(ग) बिहार के निम्न जिले में जूट अधिक उगाया जाता है –
(i) कटिहार
(ii) मधेपुरा
(iii) सहरसा
(iv) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (iv) उपर्युक्त सभी
(घ) रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया कहलाती है –
(i) कताई
(ii) बुनाई
(iii) धुलाई
उत्तर: (i) कताई
(ङ) धागे से वस्त्र बनाने की विधियाँ है –
(i) बुनाई
(ii) बंधाई
(iii) बुनाई एवं बंधाई
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (iii) बुनाई एवं बंधाई
प्रश्न 5. रूई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर: रूई तथा जूट (पटसन) पादप के तने भाग से प्राप्त होता है।
प्रश्न 6. नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर: नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम – चटाई और रस्सी ।
प्रश्न 7. तन्तुओं से धागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया इस प्रकार है। कपास के फूल पूरी तरह से तैयार हो जाने पर उजला रेशे गोलक के रूप में दिखने लगता है। कपास को हाथ से चुना जाता है। फिर बड़े-बड़े मशीनों की सहायता से कपास को बिनोले से अलग कर कपास को हाथों से ओटी जाती है। कपास को पटक-पटक कर धुलाई कर देते हैं। फिर वस्त्र बनाने से पहले सभी तन्तुओं को तागों में परिवर्तित कर लिया जाता है।
This page is very nice for me