Important Questions For All Chapters – नागरिकशास्त्र Class 8
लघु प्रश्न
1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 24 अक्टूबर 1945 को।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखना।
3. संयुक्त राष्ट्र महासभा में कितने सदस्य देश हैं?
उत्तर: 193 सदस्य देश।
4. महासभा के अध्यक्ष का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर: एक वर्ष।
5. सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य हैं?
उत्तर: पाँच।
6. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश हैं?
उत्तर: चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और ब्रिटेन।
7. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहां स्थित है?
उत्तर: हेग, नीदरलैंड।
8. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 दिसंबर।
9. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में किन देशों की सहायता की?
उत्तर: कोरिया, कांगो, सोमालिया।
10. यूनेस्को का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देना।
11. संयुक्त राष्ट्र महासभा में कितने मत दिए जा सकते हैं?
उत्तर: एक देश केवल एक मत देता है।
12. संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिवालय का प्रमुख कौन होता है?
उत्तर: महासचिव।
13. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर: विश्व युद्धों की विभीषिका को रोकना।
14. मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा कब हुई?
उत्तर: 10 दिसंबर 1948 को।
15. सार्क संगठन का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: काठमांडू।
Leave a Reply