Important Questions For All Chapters – इतिहास Class 7
छोटे प्रश्न (Short Questions)
1. शेरशाह सूरी का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: शेरशाह सूरी का बचपन का नाम फरीद था।
2. शेरशाह को शेरखाँ क्यों कहा गया?
उत्तर: शेर मारने के कारण फरीद को शेरखाँ कहा गया।
3. शेरशाह सूरी ने भारत का सुल्तान कब बना?
उत्तर: शेरशाह सूरी 1540 ईस्वी में भारत का सुल्तान बना।
4. शेरशाह सूरी की राजस्व व्यवस्था को क्या कहा जाता था?
उत्तर: शेरशाह की राजस्व व्यवस्था को “रैय्यतवाड़ी व्यवस्था” कहा जाता था।
5. शेरशाह सूरी ने किस सड़क का निर्माण कराया?
उत्तर: शेरशाह ने ग्रैंड-ट्रंक-रोड का निर्माण कराया।
6. शेरशाह की भूमि नापने की इकाई क्या थी?
उत्तर: भूमि नापने की इकाई ‘गज़’ थी।
7. किसानों द्वारा अपनी भूमि का विवरण क्या कहलाता था?
उत्तर: किसानों द्वारा अपनी भूमि का विवरण ‘कबूलियत’ कहलाता था।
8. शेरशाह सूरी ने अपने शासन में कौन-सी नई नगर बसाया?
उत्तर: शेरशाह ने यमुना किनारे ‘शेरपुर’ नामक नगर बसाया।
9. शेरशाह की डाक व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर: शेरशाह ने डाक चौकियों की स्थापना की, जहां से डाक घोड़ों द्वारा पहुँचाई जाती थी।
10. शेरशाह ने शिक्षा के लिए क्या किया?
उत्तर: शेरशाह ने कई मदरसे और मकतब खुलवाए।
11. शेरशाह सूरी ने यात्रियों के लिए क्या व्यवस्था की?
उत्तर: शेरशाह ने सड़कों के किनारे सराय, वृक्ष, और कुएँ बनवाए।
12. शेरशाह ने किस युद्ध में हुमायूँ को हराया?
उत्तर: शेरशाह ने चौसा के युद्ध में हुमायूँ को हराया।
13. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर: शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम में स्थित है।
14. शेरशाह की मृत्यु कब और कैसे हुई?
उत्तर: 1545 ईस्वी में कालिंजर के युद्ध में घायल होने के कारण शेरशाह की मृत्यु हुई।
15. शेरशाह के बाद सूरवंश का क्या हुआ?
उत्तर: शेरशाह के बाद उनके उत्तराधिकारी कमजोर थे, जिससे सूरवंश का पतन हो गया।
लंबे प्रश्न (Long Answers)
1. शेरशाह सूरी ने राजस्व व्यवस्था में क्या सुधार किए?
उत्तर: शेरशाह ने भूमि की नाप-जोख के आधार पर लगान निर्धारित किया। किसान भूमि का विवरण ‘कबूलियत’ में देते थे, जिससे सरकार और किसानों के बीच सीधा संबंध स्थापित हुआ। अकाल के समय सरकार फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति भी करती थी।
2. शेरशाह ने सड़कों का निर्माण क्यों कराया?
उत्तर: शेरशाह ने यातायात और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ग्रैंड-ट्रंक-रोड का निर्माण कराया। सड़कों के किनारे वृक्ष, कुएँ, और सराय बनवाए गए, जिससे यात्रियों को विश्राम और सुविधा मिल सके।
3. शेरशाह की सैन्य संगठन व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर: शेरशाह ने अपनी सेना को सुसंगठित किया और अधिकारियों को नियमित वेतन दिया। डाक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए डाक चौकियों की स्थापना की। कोई भी व्यक्ति सीधे शेरशाह से मिल सकता था।
4. शेरशाह की शिक्षा और ज्ञान के प्रति रुचि का क्या प्रमाण है?
उत्तर: शेरशाह ने जौनपुर में अरबी, फारसी, और इतिहास का अध्ययन किया। अपने शासनकाल में उन्होंने कई मदरसे और मकतब खुलवाए, जिससे शिक्षा का विकास हुआ।
5. शेरशाह का ग्रैंड-ट्रंक-रोड का महत्व क्या है?
उत्तर: ग्रैंड-ट्रंक-रोड ने बंगाल से पेशावर तक यातायात और व्यापार को सुगम बनाया। इस सड़क ने विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ा और व्यापारियों और यात्रियों के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराई।
6. शेरशाह ने हुमायूँ को कैसे हराया?
उत्तर: शेरशाह ने 1539 ईस्वी में चौसा के युद्ध और 1540 ईस्वी में कन्नौज के युद्ध में हुमायूँ को हराया। उनकी रणनीति और सैन्य संगठन ने हुमायूँ को पराजित करने में मदद की।
7. शेरशाह सूरी का शासनकाल क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: शेरशाह का शासन मात्र 5 वर्षों का था, लेकिन उन्होंने प्रशासन, राजस्व, और सैन्य संगठन में महत्वपूर्ण सुधार किए। उनके सुधारों ने मुग़ल साम्राज्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया।
8. शेरशाह सूरी का मकबरा स्थापत्य कला का नमूना कैसे है?
उत्तर: सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे शेरशाह ने अपने जीवनकाल में बनवाया था, जो उनकी कलात्मक सोच को दर्शाता है।
9. शेरशाह ने व्यापार को कैसे बढ़ावा दिया?
उत्तर: शेरशाह ने दिल्ली से जौनपुर और बुरहानपुर को जोड़ने वाली सड़कें बनवाईं। उन्होंने सड़कों के किनारे सराय और पानी के लिए कुएँ बनवाए, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ बढ़ीं।
10. शेरशाह के बाद सूरवंश का पतन क्यों हुआ?
उत्तर: शेरशाह के उत्तराधिकारी कमजोर और अयोग्य थे, जिससे साम्राज्य का प्रबंधन ठीक से नहीं हुआ। उनके शासन के मात्र 10 वर्षों बाद सूरवंश का पतन हो गया।
Leave a Reply