Important Questions For All Chapters – हिंदी Class 9
लघु प्रश्न
1. संत रैदास का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: संवत् 1471 में मडुवाडीह, वाराणसी में।
2. संत रैदास के गुरु कौन थे?
उत्तर: स्वामी रामानंद।
3. ‘प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी’ कविता का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर: ईश्वर और भक्त के गहरे संबंध का।
4. कविता में ‘चन्दन’ और ‘पानी’ का संबंध क्या दर्शाता है?
उत्तर: चन्दन और पानी का मेल शीतलता और सुगंध का प्रतीक है।
5. संत रैदास ने भगवान को किस रूप में देखा है?
उत्तर: चन्दन, घन, दीपक, और स्वामी के रूप में।
6. कविता में ‘जाकी जोति बरै दिन राती’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: ईश्वर का प्रकाश दिन-रात समान रूप से जगमगाता है।
7. संत रैदास का भक्ति काल किस शाखा से संबंधित है?
उत्तर: निर्गुण भक्ति शाखा।
8. ‘प्रभुजी तुम दीपक हम बाती’ में भक्त और भगवान का संबंध क्या है?
उत्तर: दीपक और बाती की तरह अटूट और सहयोगपूर्ण।
9. संत रैदास की भाषा शैली कैसी है?
उत्तर: सरल, भावपूर्ण और आमजन की समझने योग्य।
10. कविता में भक्त ने खुद को क्या कहा है?
उत्तर: भगवान का दास।
Leave a Reply