Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 8
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
1. इंदिरा गांधी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
- इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ।
2. इंदिरा गांधी का बचपन का नाम क्या था?
- उनका बचपन का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी था।
3. .इंदिरा गांधी के पिता और माता का नाम क्या था?
- उनके पिता का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू और माता का नाम श्रीमती कमला नेहरू था।
4. इंदिरा गांधी ने अपनी पहली बाल संस्था का क्या नाम रखा?
- उन्होंने अपनी बाल संस्था का नाम “वानर सेना” रखा।
5. वानर सेना का उद्देश्य क्या था?
- वानर सेना स्वतंत्रता सेनानियों की सहायता करती थी।
6. इंदिरा गांधी को शिक्षा में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
- उनके माता-पिता के जेल जाने के कारण उनकी शिक्षा में रुकावटें आईं।
7. इंदिरा गांधी ने चित्रकला की शिक्षा कहाँ से ली?
- उन्होंने शांति निकेतन में नंदलाल बोस से चित्रकला सीखी।
8. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इंदिरा गांधी के बारे में क्या भविष्यवाणी की?
- उन्होंने कहा कि यह बालिका असाधारण है और संकल्पों को जीने की शक्ति रखती है।
9. पंडित नेहरू ने इंदिरा गांधी को नैनी जेल से क्या सलाह दी थी?
- उन्होंने सलाह दी कि कोई काम ऐसा न करें जिसे छिपाने की जरूरत पड़े।
10. इंदिरा गांधी ने अपने पिता से कौन से गुण विरासत में पाए?
- उन्होंने निर्भीकता और आत्मविश्वास जैसे गुण अपने पिता से सीखे।
11. इंदिरा गांधी का विवाह कब और किससे हुआ?
- उनका विवाह 1942 में श्री फिरोज गांधी से हुआ।
12. इंदिरा गांधी के कितने बच्चे थे और उनके नाम क्या थे?
- उनके दो पुत्र थे – राजीव गांधी और संजय गांधी।
13. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कौन-कौन से पद संभाले?
- वे सूचना और प्रसारण मंत्री और यूनेस्को अधिशासी मंडल की सदस्य रहीं।
14. इंदिरा गांधी ने “गरीबी हटाओ” का नारा क्यों दिया?
- उन्होंने देश में गरीबी मिटाने और विकास लाने के लिए यह नारा दिया।
15. इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल की कौन सी बड़ी उपलब्धि थी?
- उनके समय में भारत ने परमाणु शक्ति और अंतरिक्ष विज्ञान में बड़ी प्रगति की।
16. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में खेलों में कौन सी बड़ी घटना हुई?
- एशियाड खेलों का भव्य आयोजन उनके समय में हुआ।
17. 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी ने क्या फैसला लिया?
- उन्होंने युद्ध विराम की घोषणा की, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
18. इंदिरा गांधी ने आपातकाल क्यों घोषित किया?
- देश में बढ़ते संकट और अस्थिरता को संभालने के लिए आपातकाल घोषित किया।
19. इंदिरा गांधी ने अपने अंतिम भाषण में क्या कहा?
- उन्होंने कहा कि उनके खून का हर कतरा देश के विकास में योगदान देगा।
20. इंदिरा गांधी की मृत्यु कैसे हुई?
- उनकी हत्या 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा कर दी गई।
Leave a Reply