Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 8
राजा राममोहन राय
1. राजा राममोहन राय कौन थे?
उत्तर: राजा राममोहन राय एक समाज सुधारक और शिक्षाविद थे। वे सती प्रथा और अंधविश्वासों के विरोधी थे।
2. राजा राममोहन राय का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: उनका जन्म 22 मई 1772 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के राधानगर गाँव में हुआ।
3. राजा राममोहन राय के माता-पिता कौन थे?
उत्तर: उनके पिता का नाम रामकान्त राय और माता का नाम तारिणी देवी था।
4. राजा राममोहन राय की मृत्यु कब और कहाँ हुई?
उत्तर: उनका निधन 27 सितंबर 1833 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल नगर में हुआ।
5. राममोहन राय ने कौन-कौन सी कुरीतियों का विरोध किया?
उत्तर: उन्होंने सती प्रथा, अंधविश्वास, बहुविवाह, बाल विवाह, और जाति प्रथा का विरोध किया।
6. राममोहन राय ने महिलाओं के लिए क्या सुधार किए?
उत्तर: उन्होंने विधवाओं के पुनर्विवाह और पुत्रियों को पिता की संपत्ति में अधिकार दिलाने का समर्थन किया।
7. राममोहन राय की प्रारंभिक शिक्षा कहाँ हुई?
उत्तर: उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर बंगला भाषा में हुई, और बाद में मौलवी साहब से अरबी व फारसी की शिक्षा ली।
8. राममोहन राय ने कौन-कौन सी भाषाएँ सीखी?
उत्तर: उन्होंने अंग्रेजी, अरबी, फारसी, संस्कृत, लैटिन और ग्रीक भाषाएँ सीखी।
9. राममोहन राय का किस धर्म पर प्रभाव पड़ा?
उत्तर: उन पर सूफी मत, वेदांत, उपनिषद, बौद्ध धर्म और जैन धर्म का प्रभाव पड़ा।
10. राममोहन राय ने किस संस्था की स्थापना की?
उत्तर: उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की, जिसमें धर्मों की अच्छी बातों का समावेश था।
11. “संवाद कौमुदी” क्या था?
उत्तर: यह एक बंगला साप्ताहिक पत्र था, जिसे राममोहन राय ने 1821 में प्रकाशित किया।
12. राममोहन राय का अंग्रेजी शिक्षा के प्रति क्या दृष्टिकोण था?
उत्तर: वे अंग्रेजी शिक्षा के पक्षधर थे और मानते थे कि पश्चिमी ज्ञान-विज्ञान भारतीयों के लिए लाभकारी है।
13. राजा राममोहन राय को “राजा” की उपाधि क्यों मिली?
उत्तर: मुगल सम्राट ने उन्हें इंग्लैंड भेजने से पहले “राजा” की उपाधि दी।
14. राममोहन राय ने सती प्रथा का विरोध क्यों किया?
उत्तर: वे इसे अमानवीय और अन्यायपूर्ण मानते थे और इसे समाप्त करने के लिए संघर्ष किया।
15. राममोहन राय ने किस कॉलेज की स्थापना की?
उत्तर: उन्होंने 1825 में वेदांत कॉलेज की स्थापना की, जहाँ सामाजिक और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई होती थी।
16. राममोहन राय का राजनीतिक दृष्टिकोण क्या था?
उत्तर: वे मानते थे कि भारतीयों की शासन क्षमता किसी से कम नहीं है।
17. राजा राममोहन राय का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: उनका उद्देश्य समाज को अंधविश्वासों और कुरीतियों से मुक्त करना था।
18. ब्रिस्टल नगर में राजा राममोहन राय का क्या है?
उत्तर: ब्रिस्टल नगर में उनका स्मारक बना हुआ है।
19. राजा राममोहन राय ने कौन-से सुधार धर्म के क्षेत्र में किए?
उत्तर: उन्होंने “ईश्वर एक है” की अवधारणा को प्रचारित किया और धर्मों में समानता की बात की।
20. राममोहन राय का भारतीय नवजागरण में क्या योगदान है?
उत्तर: उन्होंने भारतीय समाज को जागरूक बनाया और अंधविश्वासों से लड़ने का मार्ग दिखाया।
Leave a Reply