Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 8
छत्रपति शिवाजी
1. शिवाजी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: शिवाजी का जन्म 4 मार्च 1627 ई. को महाराष्ट्र के शिवनेर किले में हुआ था।
2. शिवाजी के माता-पिता के नाम क्या थे?
उत्तर: उनके पिता का नाम शाहजी और माता का नाम जीजाबाई था।
3. शिवाजी को शिक्षा-दीक्षा कौन देता था?
उत्तर: उनकी माँ जीजाबाई और दादाजी कोणदेव ने उन्हें शिक्षा दी।
4. शिवाजी को कौन-कौन सी कहानियाँ सुनाई जाती थीं?
उत्तर: उन्हें रामायण, महाभारत और पुराणों की कहानियाँ सुनाई जाती थीं।
5. शिवाजी ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई?
उत्तर: उन्होंने रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया।
6. अफजल खाँ ने शिवाजी को हराने के लिए क्या चाल चली?
उत्तर: अफजल खाँ ने संधि का झूठा प्रस्ताव भेजा लेकिन शिवाजी ने उसे पहचान लिया और बचनख से उसका वध कर दिया।
7. शिवाजी ने शाइस्ता खाँ को कैसे हराया?
उत्तर: शिवाजी ने रात के समय शाइस्ता खाँ पर हमला किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।
8. औरंगजेब ने शिवाजी को कैसे कैद किया?
उत्तर: आगरा में शिवाजी को कैद किया गया, लेकिन वे मिठाइयों की टोकरियों के अंदर छिपकर भाग निकले।
9. शिवाजी का राज्याभिषेक कब हुआ?
उत्तर: शिवाजी का राज्याभिषेक सन् 1674 में हुआ।
10. शिवाजी ने नौसेना का गठन क्यों किया?
उत्तर: शिवाजी दूरदर्शी थे और जानते थे कि देश को भविष्य में नौसेना की आवश्यकता होगी।
11. शिवाजी के राज्य में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता था?
उत्तर: शिवाजी के राज्य में महिलाओं का सम्मान किया जाता था, और युद्ध में पकड़ी गई महिलाओं को उनके परिवार को लौटा दिया जाता था।
12. शिवाजी के गुरु कौन थे?
उत्तर: संत रामदास शिवाजी के गुरु थे।
13. शिवाजी ने कौन-कौन से धर्मों का आदर किया?
उत्तर: शिवाजी सभी धर्मों का समान आदर करते थे।
14. शिवाजी ने सूरत पर छापा क्यों मारा?
उत्तर: सूरत पर छापा मारकर शिवाजी ने सम्पत्ति प्राप्त की, जिसे वे सैनिकों और प्रजा के हित में खर्च करते थे।
15. शिवाजी को महान राष्ट्रनिर्माता क्यों कहा जाता है?
उत्तर: शिवाजी ने स्वतन्त्र राज्य की स्थापना की और आजीवन संघर्ष करते रहे।
Leave a Reply