Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 7
1. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ और कब हुआ था?
उत्तर: महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व कुंडग्राम (वैशाली, बिहार) में हुआ था।
2. महावीर स्वामी के माता-पिता का नाम क्या था?
उत्तर: उनके पिता का नाम सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला देवी था।
3. महावीर स्वामी का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: उनका बचपन का नाम वद्रंधमान था।
4. महावीर स्वामी ने संन्यास क्यों लिया?
उत्तर: समाज की बुराइयों, ऊँच-नीच, और जीव हत्या से दुखी होकर उन्होंने संन्यास लिया।
5. महावीर स्वामी को ज्ञान कब प्राप्त हुआ?
उत्तर: उन्हें 2 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त हुआ।
6. महावीर स्वामी को ‘महावीर’ क्यों कहा गया?
उत्तर: कठोर तपस्या और इन्द्रियों पर विजय पाने के कारण उन्हें ‘महावीर’ कहा गया।
7. जैन धर्म के त्रिरत्न क्या हैं?
उत्तर: सम्यक् दर्शन (सही विश्वास), सम्यक् ज्ञान (सही समझ), और सम्यक् चरित्र (सही कर्म)।
8. महावीर स्वामी का धर्म किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: उनका धर्म जैन धर्म के नाम से प्रसिद्ध है।
9. महावीर स्वामी को कितने तीर्थंकरों में स्थान प्राप्त है?
उत्तर: महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे।
10. महावीर स्वामी का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: उनके उपदेशों ने समाज में सत्य और अहिंसा की भावना को बढ़ावा दिया।
11. महावीर स्वामी ने समाज को कौन-सा मार्ग दिखाया?
उत्तर: उन्होंने सत्य, अहिंसा और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग दिखाया।
12. महावीर स्वामी के अनुसार मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है?
उत्तर: सत्य, अहिंसा और सही कर्मों के पालन से मोक्ष प्राप्त हो सकता है।
13. महावीर स्वामी ने यज्ञों में बलि का क्या विरोध किया?
उत्तर: उन्होंने यज्ञों में पशुबलि को बंद करने का समर्थन किया।
14. महावीर स्वामी कितने वर्षों तक अपने धर्म का प्रचार करते रहे?
उत्तर: वे 30 वर्षों तक जैन धर्म का प्रचार करते रहे।
15. महावीर स्वामी का निर्वाण कहाँ हुआ?
उत्तर: उनका निर्वाण पावापुरी (पटना के पास) में हुआ।
16. महावीर स्वामी के समय समाज की क्या स्थिति थी?
उत्तर: समाज में ऊँच-नीच, अंधविश्वास और कुरीतियों का बोलबाला था।
17. महावीर स्वामी का जीवन किस प्रकार का था?
उत्तर: उनका जीवन तप, सत्य, और अहिंसा पर आधारित था।
18. महावीर स्वामी के उपदेश किस पर आधारित थे?
उत्तर: उनके उपदेश सत्य, अहिंसा, और करुणा पर आधारित थे।
19. महावीर स्वामी ने किन्हें प्रभावित किया?
उत्तर: राजा बिम्बिसार और अजातशत्रु भी उनके उपदेशों से प्रभावित हुए।
20. महावीर स्वामी के निर्वाण के समय उनकी आयु कितनी थी?
उत्तर: निर्वाण के समय उनकी आयु 72 वर्ष थी।
Leave a Reply