Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 7
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कोलकाता में हुआ था।
2. रवीन्द्रनाथ टैगोर को घर में प्यार से क्या कहा जाता था?
उत्तर: उन्हें प्यार से ‘रवि’ कहा जाता था।
3. रवीन्द्रनाथ टैगोर को प्रकृति से क्या लगाव था?
उत्तर: उन्हें प्रकृति से बहुत प्रेम था, वे बगीचे में घूमना और हरियाली देखना पसंद करते थे।
4. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पहली कविता कब लिखी?
उत्तर: उन्होंने मात्र आठ साल की उम्र में पहली कविता लिखी।
5. रवीन्द्रनाथ टैगोर का विद्यालय का अनुभव कैसा था?
उत्तर: उन्हें विद्यालय का वातावरण कारागार जैसा लगता था और पढ़ाई उबाऊ लगती थी।
6. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी शिक्षा के लिए कहाँ यात्रा की?
उत्तर: उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड की यात्रा की।
7. टैगोर ने ग्रामीण जनता के लिए क्या महसूस किया?
उत्तर: उन्होंने महसूस किया कि भारत की प्रगति के लिए देहातों का विकास करना जरूरी है।
8. शांतिनिकेतन की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर: ग्रामीण जनता की शिक्षा और उनके जीवन को सुधारने के लिए शांतिनिकेतन की स्थापना की गई।
9. शांतिनिकेतन में कक्षाएँ कैसे लगती थीं?
उत्तर: शांतिनिकेतन में कक्षाएँ खुले वातावरण में वृक्षों के नीचे लगती थीं।
10. शांतिनिकेतन का क्या नाम प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर: शांतिनिकेतन बाद में ‘विश्वभारती विश्वविद्यालय’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
11. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बांग्लादेश के लिए कौन सा गीत लिखा?
उत्तर: उन्होंने “आमार सोनार बांगला” लिखा, जो बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत है।
12. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा?
उत्तर: भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा।
13. महात्मा गांधी ने टैगोर को क्या उपाधि दी?
उत्तर: महात्मा गांधी ने उन्हें “गुरुदेव” की उपाधि दी।
14. टैगोर को कौन-सा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला?
उत्तर: उन्हें “गीतांजलि” के लिए नोबल पुरस्कार मिला।
15. टैगोर ने ‘सर’ की उपाधि क्यों लौटा दी?
उत्तर: उन्होंने जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध में ‘सर’ की उपाधि लौटा दी।
16. रवीन्द्रनाथ टैगोर मातृभाषा के बारे में क्या कहते थे?
उत्तर: उनका कहना था कि मातृभाषा पढ़ने से मन और मस्तिष्क मजबूत बनते हैं।
17. रवीन्द्रनाथ टैगोर का शिक्षा पर क्या दृष्टिकोण था?
उत्तर: वे शिक्षा को जीवन का अभिन्न अंग मानते थे।
18. टैगोर ने ग्रामीण जनता के लिए क्या किया?
उत्तर: उन्होंने स्कूल खोले, खेती और दस्तकारी के उन्नत तरीकों को सिखाया।
19. रवीन्द्रनाथ टैगोर के गीतों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: उनके गीतों को ‘रवीन्द्र संगीत’ कहा जाता है।
20. टैगोर ने कब अंतिम साँस ली?
उत्तर: उन्होंने 7 अगस्त 1941 को अंतिम साँस ली।
Leave a Reply