Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 7
1. हैदर अली का जन्म कब और कहाँ हुआ?
- हैदर अली का जन्म सन् 1721 ई. में मैसूर राज्य के एक सामान्य परिवार में हुआ।
2. हैदर अली के पिता क्या करते थे?
- उनके पिता मैसूर की सेना में सिपाही थे।
3. हैदर अली ने अपनी शिक्षा क्यों पूरी नहीं कर पाई?
- बचपन में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन पर आ गई।
4. हैदर अली की पहली बड़ी नियुक्ति क्या थी?
- उन्हें देवनहाली के किले का रक्षक नियुक्त किया गया था।
5. हैदर अली ने सेना को किसकी मदद से प्रशिक्षित किया?
- उन्होंने फ्रांसीसियों की सहायता से अपनी सेना को आधुनिक ढंग से प्रशिक्षित किया।
6. हैदर अली ने आधुनिक तोपखाना कहाँ स्थापित किया?
- उन्होंने डिण्डीगल में आधुनिक तोपखाना स्थापित किया।
7. हैदर अली ने मराठों को कैसे हराया?
- उन्होंने बड़ी बहादुरी से युद्ध करके मराठों को मैसूर राज्य की सीमा से बाहर खदेड़ दिया।
8. हैदर अली किस प्रकार के शासक थे?
- वे कुशल प्रशासक, अनुशासनप्रिय और न्यायप्रिय शासक थे।
9. हैदर अली प्रजा का ध्यान कैसे रखते थे?
- वे किसानों के हितों का ध्यान रखते और दीन-दुखियों की सहायता करते थे।
10. अंग्रेजों के खिलाफ हैदर अली ने क्या किया?
- उन्होंने मराठों और निजाम के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघ बनाया और युद्ध किया।
11. अंग्रेजों से पहला युद्ध कहाँ हुआ?
- पहला युद्ध मद्रास (चेन्नई) के निकट हुआ।
12. हैदर अली ने अंग्रेजों को किस सन्धि पर मजबूर किया?
- उन्होंने अंग्रेजों को अपमानजनक सन्धि पत्र पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया।
13. मराठों और निजाम ने हैदर अली का साथ क्यों छोड़ा?
- मराठों और निजाम ने अंग्रेजों से सन्धि कर ली, जिससे हैदर अली अकेले रह गए।
14. हैदर अली की मृत्यु कब हुई?
- हैदर अली की मृत्यु सन् 1782 ई. में हुई।
15. हैदर अली ने अपने सिक्कों पर किसकी आकृति बनवाई?
- उनके सिक्कों पर त्रिशूल लिए शिव और पार्वती की आकृति थी।
16. हैदर अली दशहरे पर क्या करते थे?
- दशहरे पर वे शानदार जुलूस निकालते और भगवान राम के दर्शन करते थे।
17. हैदर अली की धार्मिक नीति क्या थी?
- वे धर्मनिरपेक्ष शासक थे और हिंदू-मुसलमानों में भेदभाव नहीं करते थे।
18. हैदर अली के रण कौशल की किसने प्रशंसा की?
- उनके शत्रु भी उनके रण कौशल की प्रशंसा करते थे।
19. हैदर अली की सफलता का मुख्य कारण क्या था?
- उनकी कुशाग्र बुद्धि, परिश्रम और दूरदर्शिता उनकी सफलता के मुख्य कारण थे।
20. हैदर अली का आदर्श क्या था?
- उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता का आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रशंसनीय है।
Leave a Reply