Important Question For All Chapters – हिन्दी Class 7
छोटे प्रश्न
1. शरद जोशी की इस रचना का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर: समाज और राजनीति पर व्यंग्य।
2. मामाजी कहाँ पहुँचे थे?
उत्तर: वाराणसी।
3. मामाजी को स्टेशन पर किसने पहचाना?
उत्तर: मुन्ना।
4. गंगा में नहाने के बाद मामाजी को क्या पता चला?
उत्तर: उनका सामान और मुन्ना गायब थे।
5. गंगा में नहाने का मामाजी ने क्या अनुभव बताया?
उत्तर: धोखा और असहायता।
6. चुनाव के दौरान नेता जनता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं?
उत्तर: चरण छूते हैं और वोट मांगते हैं।
7. चुनाव जीतने के बाद नेताओं का व्यवहार कैसा होता है?
उत्तर: वे जनता की समस्याओं से दूर हो जाते हैं।
8. ‘गंगा में डुबकी’ का क्या प्रतीकात्मक अर्थ है?
उत्तर: प्रजातंत्र में जनता की उम्मीदें।
9. मामाजी ने मुन्ना को कैसे बुलाया?
उत्तर: ‘मुन्ना… ए मुन्ना।’
10. व्यंग्य का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: समाज और राजनीति की कमियों पर चोट करना।
लंबे प्रश्न
1. मामाजी और मुन्ना के बीच हुई बातचीत का सार लिखें।
उत्तर: स्टेशन पर मुन्ना ने मामाजी को पहचाना और उनके साथ वाराणसी घूमाया। उसने खुद को भांजा बताया। बाद में गंगा घाट पर नहाने के बाद मुन्ना और मामाजी का सामान गायब हो गया।
2. शरद जोशी के व्यंग्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
उत्तर: शरद जोशी की भाषा सरल और प्रभावशाली होती है। उनके व्यंग्य समाज और राजनीति की गिरावट पर तीखी चोट करते हैं। पाठकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।
3. गंगा में डुबकी के बाद मामाजी की स्थिति का वर्णन करें।
उत्तर: मामाजी ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन बाहर आने पर उनका सामान गायब था। उन्होंने मुन्ना को बहुत पुकारा, लेकिन वह नहीं मिला। वे तौलिया लपेटे इधर-उधर दौड़ते रहे।
4. शरद जोशी के जीवन के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर: शरद जोशी का जन्म 21 मई 1931 को उज्जैन में हुआ। वे हिंदी के श्रेष्ठ व्यंग्यकार थे। उनका निधन 5 सितम्बर 1991 को हुआ।
5. चुनाव और प्रजातंत्र पर लेखक के व्यंग्य को समझाइए।
उत्तर: लेखक ने प्रजातंत्र को गंगा स्नान से जोड़ा है। उम्मीदवार वोट मांगने के लिए चरण छूते हैं लेकिन जीतने के बाद गायब हो जाते हैं। जनता समस्याओं के घाट पर अकेली खड़ी रहती है।
6. मामाजी के साथ मुन्ना का व्यवहार कैसा था?
उत्तर: मुन्ना ने मामाजी का स्वागत किया और उन्हें वाराणसी में घुमाया। लेकिन गंगा में डुबकी लगवाने के बाद वह उनका सामान लेकर गायब हो गया। उसका व्यवहार विश्वासघाती था।
7. गंगा घाट की घटना का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
उत्तर: गंगा घाट की घटना राजनीति पर व्यंग्य है। नेता जनता को लुभाकर वोट लेते हैं और फिर उनकी समस्याओं से दूर हो जाते हैं। जनता ठगी महसूस करती है।
8. शरद जोशी के व्यंग्य में समाज और राजनीति का क्या चित्रण है?
उत्तर: जोशी जी ने समाज और राजनीति की गिरावट को उजागर किया। उनके व्यंग्य में भ्रष्टाचार, स्वार्थ और जनता की उपेक्षा पर प्रहार होता है। वे सुधार की प्रेरणा देते हैं।
9. ‘तौलिया लपेटे खड़े रहना’ का अर्थ समझाइए।
उत्तर: ‘तौलिया लपेटे खड़े रहना’ जनता की असहायता का प्रतीक है। चुनाव के बाद जनता अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान की राह देखती रहती है। यह राजनीतिक धोखे का व्यंग्य है।
10. शरद जोशी के प्रसिद्ध व्यंग्य संग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर: उनके प्रसिद्ध व्यंग्य संग्रह हैं ‘परिक्रमा’, ‘किसी बहाने’, ‘जीप पर सवार इल्लियाँ’, ‘रहा किनारे बैठ’, और ‘दूसरी सतह पर’। ये संग्रह समाज और राजनीति की वास्तविकता को दिखाते हैं।
Leave a Reply