Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 7
1. आचार्य दीपंकर श्रीज्ञान का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: उनका जन्म 982 ई. में सहोर (बंगाल) में हुआ।
2. आचार्य दीपंकर का मूल नाम क्या था?
उत्तर: उनका मूल नाम चन्द्रगर्भ था।
3. चन्द्रगर्भ ने बचपन में कौन-सी प्रतिभा दिखाई?
उत्तर: पाँच वर्ष की उम्र में वे संस्कृत श्लोकों का शुद्ध वाचन और अर्थ समझा सकते थे।
4. चन्द्रगर्भ ने विवाह और सिंहासन क्यों ठुकरा दिया?
उत्तर: उन्हें सांसारिक वैभव में रुचि नहीं थी।
5. दीपंकर श्रीज्ञान को ‘महापंडित’ की उपाधि कब मिली?
उत्तर: 29 वर्ष की उम्र में उन्होंने ज्ञान की सभी शाखाओं का अध्ययन कर यह उपाधि पाई।
6. दीपंकर श्रीज्ञान को ‘दीपंकर’ नाम क्यों दिया गया?
उत्तर: बुद्ध गया में उन्हें बौद्ध मत के अनुसार यह सम्मानजनक नाम दिया गया।
7. आचार्य दीपंकर ने किन विषयों का गहन अध्ययन किया?
उत्तर: उन्होंने व्याकरण, तर्कशास्त्र, ज्योतिष, चिकित्सा और बौद्ध दर्शन का अध्ययन किया।
8. आचार्य दीपंकर ने भारत में कहाँ पढ़ाया?
उत्तर: उन्होंने भारत के कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, जैसे विक्रमशिला।
9. आचार्य दीपंकर को तिब्बत क्यों बुलाया गया?
उत्तर: तिब्बत के महाराजा ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
10. ‘बोधिपथ प्रदीप’ ग्रंथ कहाँ लिखा गया?
उत्तर: यह ग्रंथ उन्होंने डबरी (नेपाल) में लिखा।
11. आचार्य दीपंकर तिब्बत में कितने वर्षों तक रहे?
उत्तर: वे तिब्बत में 15 वर्षों तक रहे।
12. तिब्बत में दीपंकर ने कौन-सा कार्य किया?
उत्तर: उन्होंने बौद्ध ग्रंथों का अनुवाद, नए ग्रंथों की रचना और बौद्ध विहारों का सुधार किया।
13. दीपंकर ने कितने ग्रंथों की रचना की?
उत्तर: उन्होंने संस्कृत, बंगला और तिब्बती भाषा में 100 से अधिक ग्रंथ लिखे।
14. दीपंकर श्रीज्ञान के उपदेशों का मुख्य संदेश क्या था?
उत्तर: उनके उपदेशों में मानव सेवा और भाईचारे का संदेश था।
15. ‘बोधिपथ प्रदीप’ में पुरुषों को कितने प्रकारों में बाँटा गया है?
उत्तर: उन्होंने पुरुषों को अधम, मध्यम और उत्तम तीन प्रकारों में बाँटा।
16. अधम पुरुष कौन होते हैं?
उत्तर: जो दूसरों को कष्ट देकर अपने सुख के लिए जीते हैं।
17. मध्यम पुरुष कौन होते हैं?
उत्तर: जो केवल अपने निर्वाण की कामना करते हैं।
18. उत्तम पुरुष कौन होते हैं?
उत्तर: जो सभी के दुःखों को दूर करने का प्रयास करते हैं।
19. आचार्य दीपंकर को तिब्बत में कैसे याद किया जाता है?
उत्तर: तिब्बत में उन्हें बौद्ध धर्म के पुनर्गठन के लिए श्रद्धा से याद किया जाता है।
20. दीपंकर श्रीज्ञान की स्मृति को कैसे मनाया गया?
उत्तर: 1983 ई. में उनकी सहस्राब्दी भारत और बांग्लादेश में बड़े उत्साह से मनाई गई।
Leave a Reply