Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
1. आयुर्वेद किसे कहते हैं?
- आयुर्वेद मानव जीवन के स्वास्थ्य और चिकित्सा की जानकारी का वेद है।
2. सुश्रुत का जन्म कब हुआ था?
- सुश्रुत का जन्म लगभग 600 ईसा पूर्व हुआ था।
3. सुश्रुत को “प्लास्टिक सर्जरी का जनक” क्यों कहा जाता है?
- सुश्रुत ने पहली बार प्लास्टिक सर्जरी की विधि शुरू की और उसे विस्तार दिया।
4. सुश्रुत ने किस प्रकार ऑपरेशन किया था?
- उन्होंने गर्म किए गए उपकरण से नाक को ठीक किया और दवा का उपयोग किया।
5. चरक ने आनुवंशिकता पर क्या मत दिया?
- चरक ने कहा कि विकलांगता माता-पिता की गलतियों के कारण नहीं, बल्कि गुणसूत्र दोष के कारण होती है।
6. चरक का शरीर में हड्डियों की संख्या पर क्या विचार था?
- उन्होंने शरीर में दांत सहित कुल 360 हड्डियाँ बताई थीं।
7. चिकित्सा उपकरणों को साफ रखने के लिए सुश्रुत का क्या नियम था?
- सुश्रुत ने कहा था कि उपकरणों को गर्म करना चाहिए, ताकि कीटाणु मर जाएँ।
8. सुश्रुत किस विषय में माहिर थे?
- वे सर्जरी, टूटी हड्डियाँ जोड़ने और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के इलाज में माहिर थे।
9. चरक ने किस पुस्तक की रचना की?
- उन्होंने “चरक संहिता” नामक पुस्तक की रचना की।
10. चरक को किस विषय का ज्ञान था लेकिन उन्होंने कोई राय नहीं दी?
- उन्हें शरीर में जीवाणु उत्पत्ति का ज्ञान था, लेकिन उन्होंने इस पर मत नहीं दिया।
11. सुश्रुत ने मरीज को क्या पिलाने को कहा था?
- उन्होंने मरीज को नशीला पदार्थ पिलाने को कहा, जिससे दर्द कम हो।
12. सुश्रुत संहिता क्या है?
- यह चिकित्सा विज्ञान पर आधारित ग्रंथ है, जिसमें 101 चिकित्सा उपकरणों की सूची है।
13. चरक ने हृदय के बारे में क्या कहा?
- उन्होंने कहा कि हृदय 13 मुख्य धमनियों से जुड़ा होता है।
14. सुश्रुत के गुरू कौन थे?
- उनके गुरु वाराणसी के दिवोदास धन्वंतरि थे।
15.आज के चिकित्सा विज्ञान में इन प्राचीन चिकित्सकों का क्या महत्व है?
- इनकी खोजें आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के आधार स्तंभ हैं।
Leave a Reply