Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
1. लाल बहादुर शास्त्री का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय (वर्तमान चंदौली) में।
2. लाल बहादुर शास्त्री के माता-पिता के नाम क्या थे?
उत्तर: उनके पिता का नाम शारदा प्रसाद और माता का नाम रामदुलारी देवी था।
3. लाल बहादुर शास्त्री के पिता का देहांत कब हुआ?
उत्तर: जब वे केवल डेढ़ साल के थे।
4. लाल बहादुर शास्त्री को देशभक्ति की प्रेरणा किससे मिली?
उत्तर: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और महात्मा गांधी से।
5. लाल बहादुर शास्त्री ने कौन-सी प्रसिद्ध शिक्षा संस्था से पढ़ाई की?
उत्तर: काशी विद्यापीठ, बनारस से।
6. लाल बहादुर शास्त्री ने पढ़ाई क्यों छोड़ी?
उत्तर: असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए।
7. लाल बहादुर शास्त्री को जेल क्यों जाना पड़ा?
उत्तर: स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण।
8. देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले शास्त्री जी को कौन-सा पद मिला था?
उत्तर: रेल मंत्री।
9. रेल दुर्घटना के बाद शास्त्री जी ने क्या किया?
उत्तर: रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
10. शास्त्री जी ने देश को कौन-सा प्रसिद्ध नारा दिया?
उत्तर: “जय जवान, जय किसान।”
11. शास्त्री जी के नेतृत्व में कौन-सा युद्ध लड़ा गया?
उत्तर: भारत-पाकिस्तान युद्ध।
12. लाल बहादुर शास्त्री का निधन कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: 10 जनवरी 1966 को ताशकंद में।
13. लाल बहादुर शास्त्री ने देश के लोगों से भूखमरी से बचने के लिए क्या अपील की?
उत्तर: उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन उपवास रखने को कहा।
14. शास्त्री जी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: सादगी, ईमानदारी, देशभक्ति और कड़ी मेहनत।
Leave a Reply