Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
1. सुभाषचंद्र बोस का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में।
2. सुभाषचंद्र बोस के माता-पिता के नाम क्या थे?
उत्तर: उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था।
3. सुभाषचंद्र बोस ने किस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: आई.सी.एस. (भारतीय सिविल सेवा) परीक्षा में।
4. सुभाषचंद्र बोस ने नौकरी क्यों छोड़ी?
उत्तर: भारत की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने के लिए।
5. महात्मा गांधी और सुभाषचंद्र बोस की पहली मुलाकात कब हुई?
उत्तर: 20 जुलाई 1921 को।
6. सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आंदोलन में क्या विचार था?
उत्तर: वे मानते थे कि स्वतंत्रता के लिए सशक्त क्रांति जरूरी है।
7. सुभाषचंद्र बोस को किस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए गिरफ्तार किया गया?
उत्तर: साइमन कमीशन विरोध आंदोलन का।
8. सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
उत्तर: फॉरवर्ड ब्लॉक।
9. सुभाषचंद्र बोस को नेता जी क्यों कहा जाता है?
उत्तर: आजाद हिंद फौज के सैनिक उन्हें नेता जी कहते थे।
10. सुभाषचंद्र बोस के प्रसिद्ध नारे क्या थे?
उत्तर: “जय हिंद,” “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।”
11. सुभाषचंद्र बोस ने किस रेडियो पर गांधी जी को संबोधित किया?
उत्तर: आजाद हिंद रेडियो पर।
12. सुभाषचंद्र बोस ने किस फौज की स्थापना की?
उत्तर: आजाद हिंद फौज।
13. आजाद हिंद फौज का मुख्यालय कहाँ बनाया गया?
उत्तर: सिंगापुर और रंगून में।
14. सुभाषचंद्र बोस कब लापता हो गए?
उत्तर: 18 अगस्त 1945 को हवाई जहाज दुर्घटना में।
Leave a Reply