Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
प्रश्न 1 : महात्मा गांधी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
प्रश्न 2 : महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर: उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
प्रश्न 3 : महात्मा गांधी के माता-पिता के नाम क्या थे?
उत्तर: उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था।
प्रश्न 4 : महात्मा गांधी को प्यार से क्या कहा जाता था?
उत्तर: उन्हें प्यार से “बापू” कहा जाता था।
प्रश्न 5 : महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” क्यों कहा जाता है?
उत्तर: भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान के कारण उन्हें “राष्ट्रपिता” कहा जाता है।
प्रश्न 6 : गांधी जी के जीवन में कौन से सिद्धांत प्रमुख थे?
उत्तर: उनके जीवन के प्रमुख सिद्धांत सत्य, अहिंसा, त्याग और मानव सेवा थे।
प्रश्न 7 : गांधी जी ने स्कूल में नकल क्यों नहीं की?
उत्तर: गांधी जी ने नकल करना अपराध माना, इसलिए उन्होंने नकल नहीं की।
प्रश्न 8 : गांधी जी ने अपने सोने का कड़ा क्यों बेचा?
उत्तर: उन्होंने अपने भाई के कर्ज को चुकाने के लिए अपना सोने का कड़ा बेच दिया।
प्रश्न 9 : गांधी जी ने झूठ बोलने के बाद क्या किया?
उत्तर: उन्होंने अपने झूठ की सच्चाई लिखकर अपने पिता को दी और माफी मांगी।
प्रश्न 10 : द. अफ्रीका में गांधी जी के साथ कौन-सी घटना घटी?
उत्तर: उन्हें रेल के पहले दर्जे के डिब्बे से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया, जबकि उनके पास टिकट था।
प्रश्न 11 : गांधी जी ने रंग-भेद नीति के खिलाफ लड़ाई क्यों शुरू की?
उत्तर: उन्होंने महसूस किया कि सभी मनुष्य समान हैं और भेदभाव करना गलत है।
प्रश्न 12 : महात्मा गांधी की हत्या कब और किसने की?
उत्तर: महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने की।
प्रश्न 13 : गांधी जी के समाधि स्थल का क्या नाम है?
उत्तर: गांधी जी के समाधि स्थल का नाम “राजघाट” है।
प्रश्न 14 : गांधी जी के विचारों का सबसे बड़ा संदेश क्या है?
उत्तर: उनका सबसे बड़ा संदेश है कि सत्य और अहिंसा से दुनिया को बदला जा सकता है।
प्रश्न 15 : महात्मा गांधी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: हमें सत्य, अहिंसा और मानव सेवा का पालन करना चाहिए।
Leave a Reply