Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
प्रश्न 1: नानक देव के पिता ने उन्हें लाहौर क्यों भेजा था?
उत्तर: नानक देव के पिता ने उन्हें लाहौर भेजा था ताकि वे कोई अच्छा सौदा कर सकें।
प्रश्न 2: नानक देव ने लाहौर जाने के बजाय क्या किया?
उत्तर: नानक देव ने लाहौर जाने के बजाय साधुओं को भोजन कराकर “सच्चा सौदा” किया।
प्रश्न 3: नानक देव का बचपन कैसा था?
उत्तर: नानक देव का बचपन भक्ति, चिंतन और ईश्वर की उपासना में व्यतीत हुआ।
प्रश्न 4: नानक के पिता को किस बात की चिंता थी?
उत्तर: नानक के पिता को चिंता थी कि नानक उनके व्यापार को कैसे संभालेंगे और वंश कैसे चलेगा।
प्रश्न 5: नानक देव का विवाह किससे हुआ?
उत्तर: नानक देव का विवाह सुलक्षणी देवी से हुआ।
प्रश्न 6: नानक देव का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: नानक देव का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा और समाज में समानता का प्रचार करना था।
प्रश्न 7: नानक देव के बचपन में उनका स्वभाव कैसा था?
उत्तर: बचपन से ही नानक देव धार्मिक और शांत स्वभाव के थे। वे ध्यान और ईश्वर की उपासना में लीन रहते थे।
प्रश्न 8: नानक देव ने समाज में किस बात का विरोध किया?
उत्तर: नानक देव ने ऊँच-नीच, जात-पात और अन्य सामाजिक विषमताओं का विरोध किया।
प्रश्न 9: नानक देव के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत क्या था?
उत्तर: नानक देव का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत था कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्यों को समान समझना चाहिए।
प्रश्न 10: नानक देव की समाधि और मकबरे की दीवार का क्या महत्व है?
उत्तर: नानक देव की समाधि और मकबरे की दीवार धर्मिक एकता का प्रतीक है।
प्रश्न 11: नानक देव ने अपनी यात्राओं के दौरान कौन से प्रमुख देश देखे?
उत्तर: नानक देव ने अफगानिस्तान, काबुल, अरब और तिब्बत जैसे देशों की यात्रा की।
प्रश्न 12: “ननकाना साहब” का नाम पहले क्या था?
उत्तर: “ननकाना साहब” का नाम पहले तलवंडी था।
प्रश्न 13: नानक देव के पिता ने उनके व्यापार की जिम्मेदारी किसके साथ सौंपी?
उत्तर: नानक देव के पिता ने व्यापार की जिम्मेदारी अपने दामाद के साथ सौंपी।
प्रश्न 14: नानक देव के सबसे करीबी सहयोगी कौन थे?
उत्तर: नानक देव के सबसे करीबी सहयोगी मरदाना रबाबी थे।
प्रश्न 15: नानक देव मानवता की सेवा को क्या मानते थे?
उत्तर: नानक देव मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते थे।
Leave a Reply