Important Questions For All Chapters – हिन्दी Class 6
1. कबीर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: कबीर का जन्म 1398 ई. में काशी (वाराणसी) में हुआ।
2. कबीर का पालन-पोषण किसने किया?
उत्तर: कबीर का पालन-पोषण नीमा और नीरो नाम के जुलाहा दंपत्ति ने किया।
3. कबीर के गुरु कौन थे?
उत्तर: कबीर के गुरु संत रामानंद थे।
4. कबीर की वाणी किन रूपों में संग्रहित है?
उत्तर: कबीर की वाणी साखी, सबद और रमैनी के रूप में संग्रहित है।
5. कबीर की भाषा को क्या कहा जाता है?
उत्तर: कबीर की भाषा को “सधुकड़ी” कहा जाता है।
6. कबीर किस बात के विरोधी थे?
उत्तर: कबीर आडंबर, पाखंड और जाति-भेदभाव के सख्त विरोधी थे।
7. कबीर के बेटे और बेटी का नाम क्या था?
vकबीर के बेटे का नाम कमाल और बेटी का नाम कमाली था।
8. कबीर ने समाज को कौन-सा संदेश दिया?
उत्तर: कबीर ने मानव-प्रेम, समानता, और सादगी से जीवन जीने का संदेश दिया।
9. रामानंद का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: रामानंद का जन्म 1299 ई. में प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।
10. रामानंद ने समाज में किन बुराइयों का विरोध किया?
उत्तर: रामानंद ने जात-पात, ऊँच-नीच और छुआछूत का विरोध किया।
11. रामानंद ने उपदेश किस भाषा में दिए?
उत्तर: रामानंद ने उपदेश हिंदी भाषा में दिए, ताकि हर कोई समझ सके।
12. कबीर के अनुसार गुरु का महत्व कितना है?
उत्तर: कबीर के अनुसार गुरु का महत्व भगवान से भी अधिक है।
13. कबीर की मृत्यु कब और कहाँ हुई?
उत्तर: कबीर की मृत्यु 1518 ई. में मगहर में हुई।
14. रामानंद के शिष्यों में कौन-कौन प्रसिद्ध थे?
उत्तर: रामानंद के शिष्यों में कबीर, रैदास, पीपा, और अन्य प्रमुख थे।
15. रामानंद का भक्ति आंदोलन क्यों प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर: रामानंद का भक्ति आंदोलन इसलिए प्रसिद्ध हुआ क्योंकि उन्होंने धर्म में समानता और भेदभाव रहित पूजा का प्रचार किया।
Leave a Reply