अतीत के पत्र
पाठ के आँगन में
(१) सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए :-
(क) कार्य :
स्वास्थ्य सुधार के लिए विनोबा जी दूवारा किए गए कार्य :-
उत्तर:- 1. प्रतिदिन 10-12 मील तक घूमना शुरू किया।
2. प्रतिदिन 6-8 सेर अनाज पीसना शुरू किया।
3. प्रतिदिन 300 सूर्य नमस्कार करना शुरू किया।
4. मसाले और नमक का त्याग कर दिया तथा संतुलित आहार ग्रहण किया।
(ख) उचित जोड़ियाँ मिलाइए:
1. विद्यार्थी मंडल – संस्था
2. राष्ट्रीय शिक्षा – योजना
3. विनोबा जी का साध्य – आश्रम
4. ब्रह्मचर्य – व्रत
(ग) अर्थ लिखिए:
उत्तर:- १. ‘अपरिग्रह’ शब्द से तात्पर्य है कि संपत्ति या भौतिक वस्तुओं का संग्रह न करना।
२. ‘रमता राम’ शब्द से तात्पर्य है कि जो एक स्थान पर न टिके और फक्कड़ जीवन व्यतीत करे।
(2) “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है” – इस पर स्वमत लिखिए।
उत्तर:- एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ और सकारात्मक मन का निवास होता है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। उदाहरण के लिए, विनोबा भावे जी ने शारीरिक स्वास्थ्य सुधार के लिए कई उपाय अपनाए, जिससे उनका मानसिक बल और संकल्प शक्ति भी मजबूत हुई। यदि व्यक्ति अस्वस्थ रहेगा तो उसका मन भी चिंताग्रस्त रहेगा और वह अपने कर्तव्यों को पूर्ण न कर पाएगा। इसलिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली अपनानी चाहिए ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
भाषा बिंदु
अर्थ की दृष्टि से वाक्य परिवर्तित करके लिखिए:
सब तुमसे मिलने को उत्सुक हैं।
उत्तर:- वाक्य परिवर्तन:
विधानार्थक वाक्य (सामान्य वाक्य):
➝ सब लोग तुमसे मिलने के लिए तैयार हैं।
प्रश्नवाचक वाक्य (प्रश्न पूछने वाला वाक्य):
➝ क्या सब तुमसे मिलने के लिए उत्सुक हैं?
आदेशात्मक वाक्य (आदेश देने वाला वाक्य):
➝ जल्दी जाओ, सब तुमसे मिलने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विनयात्मक वाक्य (नम्रता से निवेदन करने वाला वाक्य):
➝ कृपया जल्दी मिल लो, सबको तुम्हारा इंतजार है।
विस्मयादिबोधक वाक्य (आश्चर्य या भावना प्रकट करने वाला वाक्य):
➝ वाह! सब तुमसे मिलने के लिए कितने उत्सुक हैं!
Leave a Reply