वरदान माँगूँगा नहीं
1. कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 5 अगस्त 1914
2. “वरदान माँगूँगा नहीं” कविता में कवि क्या नहीं माँगेंगे?
उत्तर: दया और वरदान
3. ‘तिल-तिल मिटना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
उत्तर: धीरे-धीरे समाप्त होना
4. कवि ने संघर्ष में कैसा व्यवहार रखने की प्रेरणा दी है?
उत्तर: भय रहित और स्वाभिमान से जीने की
5. ‘वरदान माँगूँगा नहीं’ कविता का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: संघर्ष और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीना
6. कवि किस परिस्थिति में भी कर्तव्य पथ से भागेंगे नहीं?
उत्तर: चाहे ताप मिले या अभिशाप
7. “गीत” की विशेषता क्या होती है?
उत्तर: इसमें एक मुखड़ा और कुछ अंतरे होते हैं
8. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ किस प्रकार की कविताएँ लिखते थे?
उत्तर: जनकल्याण और प्रेरणादायक कविताएँ
9. ‘खंड़हर’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: भग्नावशेष
10. कवि जीवन को किससे तुलना करते हैं?
उत्तर: महा-संग्राम से
Leave a Reply