अतीत के पत्र
1. विनोबा भावे का पूरा नाम क्या था?
उत्तर:- विनायक नरहरी भावे।
2. गांधीजी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर:- 2 अक्टूबर 1869।
3. विनोबा भावे ने कौन-सी प्रमुख पुस्तक लिखी?
उत्तर:- गीताई (गीता का मराठी अनुवाद)।
4. गांधीजी की आत्मकथा का नाम क्या है?
उत्तर:- सत्य के साथ मेरे प्रयोग।
5. गांधीजी ने किस विषय पर विशेष लेखन किया?
उत्तर:- सत्य, अहिंसा और स्वराज।
6. विनोबा भावे ने कौन-सा व्रत लिया था?
उत्तर:- ब्रह्मचर्य व्रत और देशसेवा व्रत।
7. विनोबा भावे ने स्वास्थ्य सुधार के लिए क्या किया?
उत्तर:-सूर्य नमस्कार, घूमना, चक्की पीसना।
8. विद्यार्थी मंडल संस्था का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर:- शिक्षा और समाज सेवा को बढ़ावा देना।
9. गांधीजी ने विनोबा भावे को कौन-सा संबोधन दिया?
उत्तर:- अपने पुत्र के समान माना।
10. गांधीजी ने सत्याग्रह किस उद्देश्य से किया?
उत्तर:- स्वतंत्रता और सामाजिक सुधार के लिए।
बड़े प्रश्न
1. विनोबा भावे ने आश्रम छोड़कर वाई में अधिक समय क्यों बिताया?
उत्तर:- उन्होंने वेदांत और उपनिषदों का अध्ययन करने के लिए वाई में अधिक समय बिताया। वे वहाँ एक ब्रह्मचारी विद्वान से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे और गीता व अन्य ग्रंथों का अध्ययन कर रहे थे।
2. विनोबा भावे ने आश्रम के नियमों का पालन कैसे किया?
उत्तर:- उन्होंने अपरिग्रह, अस्वादव्रत, स्वदेशी वस्त्र धारण करना और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों का पालन किया। उन्होंने नमक-मसाले का त्याग कर दिया और संयमित जीवन व्यतीत किया।
3. गांधीजी ने विनोबा भावे को किस प्रकार सराहा?
उत्तर:- गांधीजी ने विनोबा को अत्यधिक चरित्रवान बताया और कहा कि उन्होंने जो परीक्षा खुद की ली, वही पर्याप्त है। गांधीजी ने उन्हें अपने पुत्र के समान स्वीकार किया और आशीर्वाद दिया।
4. विद्यार्थी मंडल संस्था की स्थापना क्यों की गई और उसका कार्य क्या था?
उत्तर:- यह संस्था शिक्षा और समाज सुधार के लिए बनाई गई। इसमें वाचनालय खोला गया, हिंदी प्रचार किया गया, और चक्की पीसने की योजना से धन एकत्रित कर पुस्तकें खरीदी गईं।
5. विनोबा भावे के स्वास्थ्य सुधार के लिए किए गए प्रयासों का विवरण दीजिए।
उत्तर:- उन्होंने नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, पैदल चलना, अनाज पीसना शुरू किया। उन्होंने नमक और मसाले छोड़ दिए, दूध के प्रयोग का अध्ययन किया और संतुलित आहार अपनाया।
Leave a Reply