किताबें
1. गुलजार जी का असली नाम क्या है?
उत्तर: संपूरन सिंह कालरा।
2. गुलजार जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: 18 अगस्त 1936, दीना, झेलम (अब पाकिस्तान)।
3. गुलजार जी किन-किन विधाओं में सक्रिय हैं?
उत्तर: कवि, पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक, नाटककार और गीतकार।
4. ‘नई कविता’ क्या है?
उत्तर: यह आधुनिक संवेदना को नए शिल्प में व्यक्त करने वाली काव्यधारा है।
5. गुलजार जी की एक प्रमुख काव्य कृति का नाम बताइए।
उत्तर: रात पश्मीने की।
6. कविता में किताबों की कैसी स्थिति बताई गई है?
उत्तर: किताबें अब अलमारी में बंद हैं और लोग उन्हें कम पढ़ते हैं।
7. कविता में कंप्यूटर का क्या प्रभाव दिखाया गया है?
उत्तर: कंप्यूटर के कारण किताबों से दूरी बढ़ गई है।
8. किताबों की बेचैनी को किस रूप में व्यक्त किया गया है?
उत्तर: वे नींद में चलने की आदत जैसी स्थिति में हैं।
9. कविता में किताबों से जुड़े कौन-से रिश्तों की बात की गई है?
उत्तर: पुराने सूखे फूल, महकते हुए रुक्के और किताबें गिरने-उठाने के बहाने रिश्ते बनते थे।
10. इस कविता का केंद्रीय भाव क्या है?
उत्तर: डिजिटल युग में किताबों से बढ़ती दूरी और उनसे जुड़ी भावनाओं का चित्रण।
Leave a Reply