निर्माणों के पावन युग में
1. अटल बिहारी वाजपेयी कौन थे?
उत्तर: वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे।
2. “वसुधैव कुटुंबकम्” का क्या अर्थ है?
उत्तर: पूरी दुनिया एक परिवार है।
3. “निर्माणों के पावन युग में” कविता का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना।
4. शील, विनय और आदर्श क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: ये समाज में सद्भाव और सफलता के लिए जरूरी हैं।
5. “मँझधार” शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: लहरों के बीचोंबीच।
6. “भौतिकता के उत्थानों में जीवन का उत्थान न भूलें” का क्या मतलब है?
उत्तर: भौतिक प्रगति के साथ नैतिकता को भी बनाए रखना चाहिए।
7. विज्ञान किसके बिना व्यर्थ है?
उत्तर: मानवता और प्रेम के बिना।
8. अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रमुख कृति का नाम बताइए।
उत्तर: “मेरी इक्यावन कविताएँ”।
9. “कौमुदी” शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: चाँदनी।
10. शिक्षा का नैतिक आधार क्यों जरूरी है?
उत्तर: क्योंकि बिना नैतिकता के शिक्षा समाज को सही दिशा नहीं दे सकती।
Leave a Reply