रात का चौकीदार (पूरक पठन)
1. रात का चौकीदार कौन था?
उत्तर: बहादुर
2. चौकीदार रात में क्या करता था?
उत्तर: सीटी बजाकर और लाठी ठोककर पहरा देता था।
3. चौकीदार को कितने घरों से पैसे मिलते थे?
उत्तर: लगभग 50-60 घरों से।
4. जो पैसे नहीं देते थे, चौकीदार उनके घर की भी सुरक्षा क्यों करता था?
उत्तर: क्योंकि चोरी होने पर आरोप उस पर भी लग सकता था।
5. चौकीदार को किससे डर लगता था?
उत्तर: गुंडों, शराबियों और बदमाशों से।
6. चौकीदार कब सोता था?
उत्तर: सुबह 8-9 बजे के बाद।
7. चौकीदार से लोग कैसा व्यवहार करते थे?
उत्तर: कुछ लोग झिड़कियाँ और दुत्कार देते थे।
8. चौकीदार का मुख्य कर्तव्य क्या था?
उत्तर: कॉलोनी की सुरक्षा करना।
9. रात के चौकीदार को कितने पैसे मिलते थे?
उत्तर: एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से महीने के 30 रुपये।
10. चौकीदार पर पहले झूठा आरोप क्यों लगा था?
उत्तर: क्योंकि कुछ लोगों ने सोचा कि उसने ही चोरी करवाई थी।
11. लेखक ने चौकीदार के लिए क्या निर्णय लिया?
उत्तर: उसे पूरी मेहनताने के साथ रखने का फैसला किया।
12. चौकीदार को किस मौसम में काम करना पड़ता था?
उत्तर: सर्दी, गर्मी और बारिश—हर मौसम में।
13. चौकीदार ने लेखक से पैसे मांगने के लिए क्या कहा?
उत्तर: “साब जी, एक रुपया रोज के हिसाब से महीने के तीस रुपए।”
14. लेखक ने चौकीदार के प्रति अपनी सोच कैसे बदली?
उत्तर: उसने महसूस किया कि चौकीदार भी असुरक्षित और अकेला है।
15. चौकीदार की ईमानदारी कैसे साबित होती है?
उत्तर: वह पैसे न देने वाले घरों की भी रक्षा करता था।
Leave a Reply