हम चलते सीना तान के
खोजबीन
क्र. | राज्य / केंद्र शासित राज्य | मुख्य भाषा | अन्य भाषाएँ |
१. | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | बंगाली | हिंदी, तमिल, तेलगू व मलयालम |
२. | आंध्र प्रदेश | तेलगू | उर्दू, हिंदी व तमिल |
३. | अरुणाचल प्रदेश | बंगाली | नेपाली, हिंदी व असमी |
४. | असम | असमी | बंगाली, हिंदी-बोडो व नेपाली |
५. | बिहार | हिंदी | मैथिली व उर्दू |
६. | चंडीगढ़ | हिंदी | पंजाबी |
७. | छत्तीसगढ़ | हिंदी | बंगाली व उिड़या |
८. | दादरा व नगर हवेली | गुजराती | हिंदी, कोंकणी व मराठी |
९. | दमन व दीव | गुजराती | हिंदी व मराठी |
१०. | दिल्ली | हिंदी | पंजाबी, उर्दू व बंगाली |
११. | गोवा | कोंकणी | मराठी, हिंदी व कन्नड़ |
१२. | गुजरात | गुजराती | हिंदी, सिंधी, मराठी व उर्दू |
१३. | हरियाणा | हिंदी | पंजाबी व उर्दू |
१४. | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | पंजाबी व नेपाली |
१५. | जम्मू और कश्मीर | कश्मीरी | डोंगरी व हिंदी |
१६. | झारखंड | हिंदी | संताली, बंगाली व उर्दू |
१७. | कर्नाटक | कन्नड़ | उर्दू, तेलगू, मराठी व तमिल |
१८. | केरल | मलयालम | – |
१९. | लक्षद्वीप | मलयालम | – |
२०. | मध्य प्रदेश | हिंदी | मराठी व उर्दू |
२१. | महाराष्ट्र | मराठी | हिंदी, उर्दू व गुजराती |
२२. | मणिपुर | मणिपुरी | नेपाली, हिंदी व बंगाली |
२३. | मेघालय | बंगाली | हिंदी व नेपाली |
२४. | मिजोरम | बंगाली | हिंदी व नेपाली |
२५. | नागालैंड | बंगाली | हिंदी व नेपाली |
२६. | ओड़िशा | उड़िया | हिंदी, तेलगू व संताली |
२७. | पुडुच्चेरी | तमिल | तेलगू, कन्नड़ व उर्दू |
२८. | पंजाब | पंजाबी | हिंदी |
२९. | राजस्थान | हिंदी | पंजाबी व उर्दू |
३०. | सिक्किम | नेपाली | हिंदी व बंगाली |
३१. | तमिलनाडु | तमिल | तेलगू, कन्नड़ व उर्दू |
३२. | तेलंगाना | तेलगू | उर्दू |
३३. | त्रिपुरा | बंगाली | हिंदी |
३४. | उत्तर प्रदेश | हिंदी | उर्दू |
३५. | उत्तराखंड | हिंदी | उर्दू, पंजाबी व नेपाली |
३६. | पश्चिम बंगाल | बंगाली | हिंदी, संताली, उर्दू व नेपाली |
विचार मंथन
।। हम सब एक हैं ।।
उत्तर – भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। उनकी भाषाएँ अलग हैं। उनका रंग भी अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग प्रदेश में रहते भी हैं। फिर भी हम एक हैं। हमारी संस्कृति एक है। अनेकता में एकता ही इस हिंदुस्तान की विशेषता है। हमारे पर्व-त्योहार हमें मिलकर रहना सिखाते हैं। यहाँ की प्रकृति भी हमें एकता का संदेश देती है। एकता में शक्ति होती है। जिस प्रकार एक फूल कितना भी सुंदर हो, वह एक गुलदस्ते का मुकाबला नहीं कर सकता है।
विविध रंगों के फूल जब एक साथ मिल जाते हैं, तो वे गुलदस्ते बन जाते हैं। ठीक हमारा देश भी अनेक धर्मों, जातियों, वर्गों, भाषाओं एवं प्रदेशों से मिलकर एक खूबसूरत देश बनता है। जिसका एक राष्ट्रगान है। एक राष्ट्रगीत है जिसमें हमारी एकता की महिमा का गान है। अत: अनेक होते हुए भी हम सब भारतमाता के बेटे हैं और हम सब एक हैं।
जरा सोचो …… लिखो
यदि तुम सैनिक होते तो ……
उत्तर – यदि मैं सैनिक होता तो मैं अपने देश के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता। मैं अपने देश के अस्तित्व को कभी मिटने नहीं देता। आज कल पड़ोसी देश से आतंकवाद की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अनायास ही सैनिक मौत के घाट पर उतारे जा रहे हैं। ऐसे में यदि मैं सैनिक होता तो वही करता जो हमारे वीर सैनिक कर रहे हैं। अपना सिर कटा देते हैं, किंतु देश की आन-बान-शान को बनाए रखते हैं। आतंकवादियों के मंसुबे को कभी कामयाब नहीं होने देते हैं। मैं भी इसी प्रकार देश की सेवा करता। देश के सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद का समूल नाश करने का प्रयास करता।
१. निम्न पंक्तियों का अर्थ लिखो :
(क) हिंदुस्तान ——————– तान के ।
उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ यह है कि हम सब भारतमाता के बेटे हैं। हम गर्व से चलते हैं। हम भारत की मिट्टी में खेलकर-खाकर बड़े हुए हैं। भारतमाता ने हमें ममता और समता से पाला है उनके इस एहसान का हमें कर्ज चुकाना है।
(ख) जो वीरत्व ——————– तान क
उत्तर – प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ यह है कि हम भारत के सैनिक युद्धभूमि में अपनी वीरता और विवेक दुश्मनों को दिखा देंगे। उसकी गाथा का देश के गाँव, नगर और घर-घर में गुणगान करेंगे। देशवासियों के अनगिनत कंठों से हमारे पराक्रम की गाथा सुनाई देगी। हम भारतमाता के बेटे गर्व से प्रगति पथ पर चलते हैं।
२. देशप्रेम वाली चार पंक्तियों की कविता लिखो ।
उत्तर –
सब देशों से जो है महान,
वो है हमारा हिंदुस्तान।
इसकी रक्षा की खातिर हम,
न्योछावर करते अपनी जान।
३. इस कविता का केंद्रीय भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करो ।
उत्तर – इस कविता के माध्यम से अनेकता में एकता का भाव स्पष्ट होता है। हमारा देश बहुत विशाल है। यहाँ पर अनेक जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं, इनकी बोली-भाषा, रहन-सहन सब कुछ एक-दूसरे से भिन्न है, लेकिन हिंदुस्तानी होने के भाव ने सभी को एक सूत्र में बाँधे रखा है।
4. अपने देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम बताओ ।
उत्तर –
(१) राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु – बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी – मोर
(४) राष्ट्रीय फल – आम
(५) राष्ट्रीय फूल – कमल
(६) राष्ट्रीय खेल – हॉकी
(७) राष्ट्रीय पर्व – गणतंत्र दिवस (२६ जनवरी)
– स्वतंत्रता दिवस (१५ अगस्त)
– गाँधी जयंती (२ अक्टूबर)
(८) राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम्
(९) राष्ट्रगान – जन-गण-मन
(१०) राष्ट्रीय ध्येय वाक्य – सत्यमेव जयते।
Leave a Reply