दाे लघुकथाएँ
खोजबीन
विचार मंथन
।। सत्यमेव जयते ।।
उत्तर – ‘सत्यमेव जयते।’ सूक्ति का अर्थ है – सत्य की सदैव जीत होती है। संस्कृत भाषा की यह सूक्ति महाभारत से ली गई है। प्राचीन काल से यह बात प्रचलित है। झूठ कितना भी छुपाया जाए; वह एक दिन सामने आ ही जाता है। महाभारत काल में ऐसी अनेक कहानियाँ हैं; जिससे यह साबित होता है कि अंत में जीत सत्य की ही होती है। आज कल सिनेमा और धारावाहिकों में भी यही दिखाया जाता है कि जीत सत्य की ही होती है। इसी से प्रभावित होकर आजादी के बाद हमारे देश के ध्येय वाक्य के रूप में “सत्यमेव जयते” को ही स्वीकार किया गया। अत: यह शाश्वत सत्य है कि जीत सदैव सत्य की ही होती है।
अध्ययन कौशल
उत्तर – आदरणीय अध्यक्ष महोदय, कुशल निर्णायक मंडल एवं प्रिय श्रोतागण! आज मैं आपके सामने ‘त्योहारों के महत्त्व’ विषय पर अपने विचार प्रकट करने जा रहा हूँ। त्योहारों का नाम सुनते ही मन खुशी से झूम उठता है। आँखों के सामने मनमोहक, आकर्षक और रंग-बिरंगे नज़ारे तैरने लगते हैं। कभी गणेशोत्सव, कभी नवरात्रि, कभी दीपावली के पटाखें, कभी होली के रंग में सराबोर गाँव-नगर तो कहीं नए-नए परिधानों में सजे लोग।
अध्यक्ष महोदय, इन सब झाकियों में नज़ारे भले ही अलगअलग दिखते हैं, किंतु सभी का उद्देश्य एक है आपसी भाईचारा। भारत ‘त्योहारों का देश’ कहा जाता है। कहा भी गया है”अगर चाहते हैं उमंग तो, आपस का व्यवहार न भूलें। कैसी भी हो मायूसी पर, हम अपने त्योहार न भूलें।” अंत में मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि यदि ये त्योहार न आएँ तो हम अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों से पूर्ण रूप से मिल न पाएँगे। इसलिए हमें अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए।
बताओ तो सही
अकबर के नौ रत्नों के बारे म बें ताओ ।
उत्तर – अकबर के दरबार में नौ गुणवान दरबारी थे; जिन्हें कालांतर में ‘अकबर के नवरत्न’ के नाम से जाना जाता है।
- अबुल फजल
- मुल्ला दो प्याजा
- तानसेन
- बीरबल
- राजा टोडरमल
- फैजी
- राजा मानसिंह
- फकीर अजीओद्दीन
- रहीम
१. सही विकल्प चुनकर वाक्य फिर से लिखो :
(क) जब बादशाह ने बीरबल की दूसरी शर्त सुनी तो वे बीरबल ——।
१. से खुश हो गए । २. का मुँह देखने लगे । ३. की होशियारी जान चुके ।
उत्तर – जब बादशाह ने बीरबल की दूसरी शर्त सुनी तो वे बीरबल का मुँह देखने लगे।
(ख) क्रोधित होकर उस चित्रकार ने सेठ से ——।
१. पैसे मॉंगे । २. पूरे पैसे मॉंगे । ३. सभी चित्रों के पैसे मॉंगे ।
उत्तर – क्रोधित होकर उस चित्रकार ने सेठ से सभी चित्रों के पैसे माँगे।
२. चित्रकार की परेशानी का कारण बताओ ।
उत्तर – चित्रकार ने कई बार चित्र बनाए, लेकिन वह कंजूस सेठ हर बार कह देता कि चित्र ठीक नहीं है। वह उसे पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए चित्रकार बेहद परेशान था।
३. ‘हरे घोड़े’ के संदर्भ में बीरबल की चतुराई का वर्णन करो ।
उत्तर – बादशाह और बीरबल दोनों यह बात अच्छी तरह जानते थे कि संसार में हरा घोड़ा नहीं होता। फिर भी बीरबल ने घोड़े के मालिक की दो शर्ते बताकर बादशाह को निरुत्तर कर दिया। न तो बादशाह दूसरी शर्त पूरी कर सकेंगे और न ही उन्हें हरा घोड़ा देखने को मिलेगा। इस प्रकार बीरबल ने अपनी चतुराई का परिचय दिया।
4. घोड़े के मालिक की शर्तें लिखो ।
उत्तर – घोड़े के मालिक की दो शर्ते थीं। पहली शर्त यह थी कि बादशाह को घोड़ा लेने स्वयं ही जाना पड़ेगा। दूसरी शर्त यह थी कि जब घोड़े का रंग दूसरे घोड़ों से अलग है, तो उसे देखने का दिन भी अलग ही होना चाहिए। यानि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन बादशाह घोड़ा देख सकते थे।
Leave a Reply