Questions Answers For All Chapters – हिन्दी Class 7
फूल और काँटे
बताओ तो सही
उत्तर – फूल का नाम
गुलाब – गुलाब एक बहुवर्षीय, झाड़ीदार, कंटीला, पुष्पीय पौधा है। जिसमें कई रंग के सुंदर सुगंधित फूल लगते हैं। इसकी १०० से भी अधिक प्रजातियाँ अस्तित्व में हैं। गुलाब की अधिकतर जातियाँ एशियाई मूल की हैं। भारत सरकार ने १२ फरवरी को ‘गुलाब-दिवस’ के रूप में घोषित किया है। गुलाब का फूल अपनी कोमलता, सुंदरता व सुगंध के लिए विशेष प्रसिद्ध है।
गुलाब के उपयोग –
- गुलाब के फूल का उपयोग भगवान के चरणों में चढ़ाने के लिए करते हैं।
- गर्मियों में गुलाब के फूलों का रस चेहरे पर मलने से चेहरे पर ताजगी बनी रहती है।
- आँखों की जलन व खुजली दूर करने के लिए गुलाब के जल का उपयोग किया जाता है।
- गुलाब के घर में महकते रहने से घर का वातावरण पवित्र व शांत बना रहता है।
- गुलाब के फूल से शरबत व गुलकंद बनाई जाती है, जो सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद होती है।
- कान में दर्द होने पर गुलाब की पत्तियों का रस डालने से कान के दर्द से राहत मिलती है।
- गुलाब के फूलों से खुशबूदार इत्र बनाए जाते हैं।
- गुलाब की गंध – गुलाब का फूल खुशबू के लिए भी विशेष प्रसिद्ध है।
- इसकी हलकी, मधुर, भीनी व मोहक गंध सबके मन को आकर्षित करती है।
- भारतवर्ष में ऋतु के अनुसार गुलाब दो प्रकार के माने जाते हैं।
(१) सदागुलाब और (२) चैती गुलाब
सदागुलाब पूरे साल भर फूलता रहता है। चैती गुलाब केवल बसंत ऋतु में ही फूलता है। चैती गुलाब अपनी सुगंध के लिए विशेष प्रसिद्ध होता है। यही फूल अधिकतर इत्र और दवा बनाने के काम में लाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुलाब के इस का नूरजहाँ ने १६१२ इ.स. में अपने विवाह के अवसर पर उपयोग किया था। गुलाब का फूल अपनी गंध और औषधीय गुणों के कारण संसार में विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
खोजबीन
अपने आसपास के पेड़-पौधों के नामों का वर्गीकरण कीजिए।
१. रिक्त स्थान की पूर्ति करो :
(क) रात में उनपर …………..”चाँद भी.
एक ही-सी …………… है डालता।
(ख) प्यार डूबी तितलियों के …………..” कतर,
भौर का वेध देता ………….” तन।
उत्तर – (क) चमकता, चाँदनी, (ख) पर, श्याम
२. एक वाक्य में उत्तर लिखो :
(च) फूल किनको गोद में लेता है ?
उत्तर – फूल तितलियों को गोद में लेता है।
(छ) बड़प्पन की कसर रह जाने पर क्या काम नहीं देती ?
उत्तर – बड़प्पन की कसर रह जाने पर कुल की बड़ाई काम नहीं देती।
(ज) कौन एक-सा बरसता है ?
उत्तर – मेह (मेघ) एक-सा बरसता है।
(झ) फूल किसकाे रस पिलाता है ?
उत्तर – फूल भंवरो को रस पिलाता है।
भाषा की ओर
निम्नलिखित वर्णों से समानार्थी और विरुद्धार्थी शब्दों की जोड़ियॉं ढूँढ़ो और अपने वाक्यों में प्रयोग करके कॉपी में लिखो :
उत्तर – समानार्थी शब्दों का बाक्य में प्रयोग:
- पुष्प – बगीचे में पुष्प खिले हैं।
- फूल – भगवान के चरणों में पड़ा फूल पवित्र होता है।
- तन – सैनिक तन-मन से देश की रक्षा करता है।
- बदन – सैनिक का सारा बदन लहु-लूहान था।
- जल – जल ही जीवन है।
- पानी – पानी के बिना मनुष्य का जीवन सूना है।
- हवा – शाम के समय ठंडी हवा चलती है।
- पवन – चक्रवाती पवन बहुत तीव्र गति की होती है।
विरुद्धार्थी शब्दों का वाक्य में प्रयोग:
- रात x दिन – मोहन अपने भविष्य के लिए रात-दिन पढ़ाई करता है।
- छोटा x बड़ा- हमारे मन में छोटे-बड़े का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
- मान x अपमान – राम मोहन को मान देता है किंतु मोहन ने उसका सबके सामने अपमान कर दिया।
- पावन x अपावन – आज के आधुनिक युग में भी कुछ लोग पावन विचारों के हैं, तो कुछ लोगों के आचरण बिलकुल अपावन हो चुके हैं।
Leave a Reply