चित्र के आधार पर काल संबंधी वाक्य बनाओ और समझो
*भूतकाल :
कल मैंने लड्डू खाएँ थे।
*वर्तमान काल :
आज मैं लड्डू खा रहा हूँ।
*भविष्य काल :
कल मैं लड्डू खाऊँगा।
जरा सोचो ….. बताओ
हिमालय में अनेक नदियों का जन्म होता है। यदि उसकी बर्फ पिघलना बंद हो जाये तो हमारी नदियाँ सूख जायेंगी। हम नदियों से होने वाले अनेकों लाभों से वंचित रहकर जीवन व्यतीत कर रहें होंगे। फसल के लिए पानी और उपजाऊ मिटटी भी उपस्थित नहीं होगी। जल से उत्पन्न होने वाली बिजली किसी को प्राप्त नहीं होगी। बर्फ एकत्र होने से हिमालय की ऊँचाई बढती जाएगी जो एक समस्या बन सकती है।
खोजबीन
परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अलंकरण है। इस चक्र से उन सैनिकों को पुरस्कृत किया जाता है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की वीरता का प्रदर्शन करते हैं। जैसे की मेजर सोमनाथ (प्रथम परमवीर चक्रधारी)।
सुनो तो जरा
अपने देश से हर किसी को प्यार होता है। देश के प्रति सम्मान उसकी रक्षा की भावना हर किसी के मन में होती है। ऐसी भावनाओं को दिल में जगाने का काम कुछ हद तक भारत की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की विस्मरणीय कहानियाँ करती हैं, तो उसी के काम देशप्रेम से भरे गीत कर देते हैं।
बताओ तो सही
अपने परिवेश में शांति अहिंसा द्वारा स्थापित की जा सकती है। विश्व शांति पूरी पृथ्वी में अहिंसा स्थापित करने का माध्यम है। विश्व शांति तब हासिल की जा सकती है, जब संसाधनों को लेकर संघर्ष नहीं हो।
वाचन जगत से
अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व के प्रमुख वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। आज भी वे हर वैज्ञानिक की प्रेरणा है। अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म जर्मनी देश में हुआ था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके काम सदैव ही सराहनीय है। वे कल्पना का महत्व सर्वाधिक मन करते थे।
Leave a Reply