चित्र के आधार पर काल संबंधी वाक्य बनाओ और समझोः
Answer:
(१) रामू ने लड्डू खाया।
(२) रामू लड्डू खा रहा है।
(३) रामू लड्डू खाएगा।
जरा सोचो ….. बताओ:
‘यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो…’ (कहानी लेखन)
Answer:
यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो हमारे देश में जल-संकट उत्पन्न हो जाएगा। हिमालय पर जमी बर्फ ईश्वर द्वारा संचित जल का भंडार है, जो धीरे-धीरे पिघलती है। वहीं जल नीचे आते – आते नदियों का रूप धारण कर लेती है। इस प्रकार पूरे वर्ष जल की आपूर्ति वहाँ से होती रहती है। यदि यह बंद हो जाए तो नदियाँ सूख जाएँगी। नदियों के बिना जीना एकदम कठिन हो जाएगा।
मैंने समझा
कविता में भारत का बखान बड़े ही सुगम रूप से किया गया है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, अविरल बहती नदियां इसी बात की साक्ष्य हैं।
भाषा की ओर
खेलना क्रिया से वाक्य प्रयोग :-
1- सकर्मक- राम फुटबॉल से खेलता है l
2- अकर्मक- राम खेलता है l
3- संयुक्त- राम ने फुटबॉल से खेल लिया l
4- सहायक- राम और मोहन फुटबॉल खेल रहे थे l
5- प्रेरणार्थक- राम को फुटबॉल का खेल खिलाना है l
खोजबीनः
‘परमवीर चक्र’ पुरस्कार प्राप्त सैनिकों की सूची बनाओ। (परियोजना-कार्य)
Answer:
(१) मेजर सोमनाथ शर्मा
(२) लांस नायक करम सिंह
(३) सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राने
(४) नायक जादुनाथ सिंह
(५) कंपनी हवलदार मेजर प्रभु सिंह
(६) कैप्टन गुरु बचन सिंह
(७) मेजर धनसिंह थापा
(८) सुबेदार जोगिन्दर सिंह
(९) मेजर शैल्तान सिंह
(१०) कंपनी हवलदार मेजर अब्दुल हमीद आदि
सुनो तो जराः
देशभक्ति पर आधारित कविता सुनो और सुनाओ।
Answer:
भारत कितना प्यारा है!
यहीं हिमालय – सा पहाड़ है, यहीं गंग की धारा है। यमुना लहराती है सुंदर, भारत कितना प्यारा है।
फल-फूलों से भरी भूमि है, खेतों में हरियाली है। आमों की डाली पर बैठी,
गाती कोयल काली है। बच्चों ! माँ ने पाल-पोसकर तुमको बड़ा बनाया है। लेकिन यह मत भूलो तुमने अन्न कहाँ का खाया है।
तुमने पानी पिया कहाँ का, खेले मिट्टी में किसकी। चले हवा में किसकी बोलो, बच्चे, प्यारे भारत की।
बताओ तो सही:
अपने परिवेश में शांति किस प्रकार स्थापित की जा सकती है?
Answer:
अपने परिवेश में जब सब लोग मिल जुलकर प्रेम से रहने लगेंगे, तो शांति स्थापित की जा सकती है। इसके लिए सभी को याद रखना होगा कि हम सब एक देश के निवासी हैं। सभी लोग आपस में भाई – बहन हैं। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इस प्रकार की भावना यदि सब में जागृत हो जाए, तो पूरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
वाचन जगत से:
वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ो और उसके आविष्कार लिखोः
Answer:
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हमारे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म १४ अक्टूबर, सन् १९३१ ई. को रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम पकौर जैनुलाबदीन था। बी. एससी. करने के बाद इन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई में एरोनाटिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश ले लिया। सन् १९६३ ई. में वे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में आ गए। इनके द्वारा तैयार किए गए प्रमुख प्रक्षेपास्त्र निम्नलिखित हैं – पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल, नाग, अग्नि आदि। २५ नवंबर, १९९७ को उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दिनांक २५ जुलाई, २००२ ई. को वे भारत के राष्ट्रपति बने।
मेरी कलम से:
क्रमानुसार भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम लिखो।
Answer:
भारत के राष्ट्रपति:
(१) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(२) डॉ. राधाकृष्णन
(३) डॉ. ज़ाकिर हुसैन
(४) वी. वी. गिरी
(५) डॉ. फकरुद्दीन अहमद
(६) नीलम संजीवा रेड्डी
(७) ज्ञानी जैल सिंह
(८) आर वेंकटरमन
(९) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(१०) के. आर. नारायणन
(११) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(१२) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
(१३) प्रणव मुखर्जी
भारत के प्रधानमंत्री:
(१) जवाहरलाल नेहरू १९६४
(२) गुलज़ारीलाल नंदा १९६४, १९६६
(३) लालबहादुर शास्त्री १९६४ – १९६६
(४) इंदिरा गांधी १९६६-७७, १९८०-८४
(५) मोरार जी देसाई १९७७-७९
(६) चरण सिंह १९७९-८०
(७) राजीव गांधी १९८४ – ८९
(८) वी. पी. सिंह १९८९ – ९०
(९) चंद्रशेखर १९९० – ९१
(१०) पी. वी. नरसिंहाराव १९९१ – ९६
(११) अटल बिहारी बाजपेई १९९६, १९९८ – २००४
(१२) एच डी देवेगौड़ा १९९६ – ९७
(१३) इंद्रकुमार गुजराल १९९७ – ९८
(१४) मनमोहन सिंह २००४ – २०१४
(१५) नरेंद्र मोदी २०१४ से
सदैव ध्यान में रखोः
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण हम किस तरह से करते है?
Answer:
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। ऐसी वस्तुओं से हमें अतीत के बारे में जानकारी मिलती है। अतीत में पूर्वजों जो ने गल्तियाँ कौं, उनसे बचने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही हमें हमारी गौरवशाली परंपराओं पर गर्व होता है।
विचार मंथन:
‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।'(संस्मरण लेखन)
Answer:
आजादी सभी को प्रिय है। ईश्वर ने सभी प्राणियों को जीने का अधिकार दिया है। अत: सभी को स्वतंत्र रहने का अधिकार है। दुर्भाग्य से हमारा देश परतंत्र रहा और ऐसे गुलामी के समय लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यह नारा लोगों को दिया। लोगों ने इस बात को समझा और गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। अब सब स्वतंत्र हैं और सभी को यह अधिकार जन्म से प्राप्त है।
स्वयं अध्ययनः
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र देखो और उनके नाम लिखो:
Answer:
(१) राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी मोर
(४) राष्ट्रीय फल आम
(५) राष्ट्रीय फूल कमल
(६) राष्ट्रीय खेल हॉकी
हमें जानो:
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्नों का क्या अर्थ है, लिखो:
Answer:
(१) रुको।
(२) घूमना मना है। (यू टर्न मना है)
(३) एक तरफ का मार्ग प्रतिबंधित है।
(४) एकल मार्ग।
(५) प्रवेश निषेध।
(६) हार्न बजाना मना है।
(७) भारी वाहन प्रवेश वर्जित।
(८) आगे विद्यालय है।
Leave a Reply