अध्ययन कौशल:
विभिन्न धातुओं के नाम और उनसे बनने वाली वस्तुएँ लिखो।
Answer:
विचार मंथन:
आराम हराम है
Answer:
‘आराम हराम है।’ यह नारा देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। नेहरू जी ने यह नारा उस समय दिया था, जब देश स्वतंत्र हुआ था। आलस करना या अत्यधिक आराम करना हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है। परीक्षा का समय हो, तो डटकर पढ़ाई करनी चाहिए। किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो, तो उसकी तैयारी करनी चाहिए। सोचो यदि हम परीक्षा की तैयारी करने के बजाय आराम करते हैं, तो परीक्षा में असफल भी हो सकते हैं। हम छोटे से जीव चींटी से भी परिश्रम की सीख ले सकते हैं। वह दिन-रात मेहनत कर अपना भोजन इकट्ठा करती है और बरसात के वक्त आराम से अपनी मेहनत का लाभ उठाती है।
भाषा की ओर:
निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय लगाकर लिखो।
Answer:
- सुंदरता
- गुणवान
- डरावना
- उपयोगी
- घबराहट
- दैनिक
सुनो तो जरा
बस/रेल स्थानक की सूचनाएँ ध्यानपूर्वक सुनकर सुनाओ।
Answer:
१. बस स्थानक की सूचना:
स्थान: माथेरान एस टी बस स्टैंड।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें। माथेरान से मुंबई जाने वाली दो बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह ९ बजकर ३० मिनट पर रवाना होने वाली बस अब १० बजकर ११ मिनट पर रवाना होगी तथा सुबह ११ बजे रवाना होने वाली बस दोपहर १२ बजे रवाना होगी। यात्रियों को होने वाली | असुविधा के लिए हमें खेद है। धन्यवाद!
२. रेल स्थानक की सूचना:
स्थान: दादर रेलवे कार्यालय।
नमस्कार! हम दादर के केंद्रीय कार्यालय से बोल रहे हैं। ट्रैक नंबर दो पर मरम्मत-कार्य चालू होने के कारण आज दोपहर चार बजे तक सी. एस. टी. से माटुंगा की दिशा में जाने वाली सभी डाउन गिाड़याँ ट्रैक नंबर एक से चलाई जाएँगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। धन्यवाद!
बताओ तो सही
थर्मामीटर में किस धातु का प्रयोग होता है, बताओ।
Answer: पारा
मेरी कलम से
अंकुरित अनाजों की सूची बनाओ और उपयोग लिखो।
Answer:
सदैव ध्यान में रखो।
प्रत्येक का अपना-अपना महत्त्व होता है।
Answer:
प्रत्येक वस्तु का अपना-अपना महत्त्व होता है। कोई भी छोटा अथवा बड़ा नहीं होता। बड़ी चीज जितनी उपयोगी है, छोटी चीज भी उतने ही काम की है। बड़ी-बड़ी मशीनों के कल-पूजों को जोड़नेवाले नट-बोल्ट छोटे-छोटे ही होते हैं। सोना अगर कीमती धातु है, तो लोहा मजबूत और रोजाना काम आने वाली धातु है।
जरा सोचो ….. चर्चा करो
यदि खनिज तेल का खजाना समाप्त हो जाए तो…
Answer:
यदि खनिज तेल का खजाना समाप्त हो जाए, तो यातायात व्यवस्था ठप हो जाएगी। खनिज तेल से पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, कुकिंग गैस, वैसलीन आदि बनते हैं। खनिज तेल के समाप्त होने से सड़कों पर गिाड़याँ नहीं दौड़ पाएँगी। हम यात्रा नहीं कर पाएँगे। रोज-रोज पैदल चलना कठिन काम होगा। ट्रक न चलने से घरों, दूकानों, बाजारों तक सामान नहीं पहुँच पाएगा। हम भूखे-प्यासे रह जाएँगे। एलपीजी गैस जिससे खाना बनाया जाता है, उसके बिना घरों में खाना नहीं बन पाएगा। खनिज तेल कई दवाइयों के निर्माण में काम आते हैं। इनके बिना दवाइयाँ भी नहीं बन पाएँगी।
सही या गलत बताओ ।
1. युद्ध में लोहे के ही अस्त्र-शस्त्र काम देतेहैं।
Answer: सही
2. रोटियॉं भी सोने के तवे पर सेंकी जाती हैं।
Answer: गलत
3. श्रम में ही जीवन की सफलता है।
Answer: सही
4. जो काम करेंगे, उनका सम्मान हमेशा होता है।
Answer: गलत
खोजबीन
रूपया भारत की मुद्रा का नाम बै।रूपये के नोट पर विभिन्न भाषाओं में उसकी कीमत लिखी रहती है। ये भाषाएं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाएं होती हैं। रूपए के नोट को भारत का रिजर्व बैंक जारी करता है। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है।
रूपये के नोट पर निम्नलिखित भाषाओं में कीमत लिखी होती है।
1-हिंदी
2-अंग्रेजी
3-असामी
4-बंगाली
5-गुजराती
6-कन्नड़
7-कश्मीरी
8-कोंकणी
9-मलयालम
10-मराठी
11-नेपाली
12-ओड़िया
13-पंजाबी
14-संस्कृत
15-तमिल
16-तेलुगु
17-उर्दू
स्वयं अध्ययन
सद्गुण ही इंसान को इंसान बनाता है। जिस इंसान में सद्गुण नहीं है वो इंसान कहे जाने योग्य ही नहीं है। सद्गुण ही इंसान का निर्माण करता है और उसे जीवन में महानता की ओर ले जाता है। हमें हमें मित्रों, अभिभावकों, गुरूजनों, महान व्यक्तियों के सद्गुणों को अपने जीवन उतारना चाहिए।
निम्नलिखित शब्दों का रोमन लिपि में लिप्यंतरण करो
1 – हाथी – Hathi
2 – नेवला – Nevla
3 – धनुष – Dhanush
4 – महल – Mahal
5 – कुर्सी – Kursee
6 – बारिश – Barish
7 – कटहल – Kathal
8 – खिड़की – Khidkee
निम्नलिखित कारकों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो ।
1 – राम ने मुझे पैसे दिए।
2 – मैंने पिताजी को बाईक दी।
3 – वह बस से आया है।
4 – नीलम ने भाई के लिए खाना लाया।
5 – गंगा हिमालय से निकलती है।
6 – वह राम का पुत्र है।
7 – मछली पानी में रहती है।
8 – अरे! तुम कब खा लिए?
Leave a Reply