विशेषता हमारी
चित्र देखकर विशेषणयुक्त शब्द बताओ और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
Answer:
(१) तालाब में सुनहरी मछली तैर रही है।
(२) बगीचे में लाल गुलाब खिले हैं।
(३) माँ ने आज स्वादिष्ट सब्जी बनाई है।
(४) थैली में एक लीटर दूध है।
(५) राजू का कक्षा में प्रथम क्रमांक आया।
(६) मोहन के पास दस पेन हैं।
(७) मेरे पास सुंदर लिखावट वाली पुस्तक है।
(८) पहाड़ पर कई ऊँचे पेड़ हैं।
जरा सोचो… लिखोः
“यदि तुम्हें अलादीन का चिराग मिल जाए तो…” विषय पर अपने विचार लिखिए:
(काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि मुझे अलादीन का चिराग मिल जाए तो उसमें से निकलने वाले जिन्न को बोलकर मैं मेरे मन की सारी आशाएँ पूर्ण करूंगा। मैं उसे सबको सुखी और संपन्न बनाने का आदेश दूंगा। जो भूखे-प्यासे हैं, उन्हें भरपेट अन्न देने के लिए कहूँगा। जो दुखी और उदास हैं, उनके दुःखों को दूर करने का अनुरोध जिन्न से करूंगा। मैं उस चिराग का उपयोग समाज के लोगों के भले के लिए करूंगा। मैं स्वयं से ज़्यादा दूसरों के भले के लिए उस चिराग का उपयोग करूँगा।
स्वयं अध्ययनः
आपके पास उपलब्ध सामग्री से कठपुतली बनाओ और किसी कार्यक्रम में उसका मंचन करो।
Answer:
(छात्र यह कार्य स्वयं करेंगे।)
भाषा की ओर:
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग लगाकर लिखिए:
- शगुन
- पूर
- प्रथा
- व्यावहारिक
- स्वागत
- डर
Answer:
- अपशगुन
- भरपूर
- कुप्रथा
- अव्यावहारिक
- सुस्वागत
- निडर
खोजबीन:
अंधश्रद्धा के कारण एवं उसे दूर करने के उपाय ढूँढ़कर किसी एक प्रसंग को प्रस्तुत कीजिए:
Answer:
कारण:
- प्राचीन परंपराओं-रूढ़ियों को अपनाना।
- स्वयं (मनुष्य) का मन कमज़ोर होना।
- कही – सुनी बातों पर विश्वास करना।
- मृत्यु और कुछ अनहोनी होने का भय होना।
- समाज के डर से प्राचीन रीतियाँ अपनाना।
- शिक्षा का अभाव।
- वैज्ञानिक सोच का अभाव।
उपाय:
- प्राचीन परंपराएँ और रूढ़ियाँ जो योग्य और तर्कसंगत हैं, केवल उन्हें ही अपनाना।
- मनुष्य के मन को गलत एवं भ्रामक कल्पनाओं को दूर करना।
- वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण लोगों में निर्माण करना।
- लोगों को शिक्षित करना एवं अंधश्रद्धा के बारे में जानकारी देना।
- अंधविश्वास उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।
- लोगों की वैज्ञानिक सोच और तार्किक शक्ति जागृत करना।
सुनो तो जरा:
चुटकुले, पहेलियाँ सुनो और किसी कार्यक्रम में सुनाओं
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।
बताओ तो सही:
किसी एक संस्मरणीय घटना का वर्णन कीजिए: (संस्मरण लेखन)
Answer:
कई वर्ष पहले की बात है। मैं मेरे छोटे भाई के साथ मेरा दसवीं कक्षा का परिणाम देखने विद्यालय जा रह्य था। इतने में एक काली बिल्ली रास्ता काटती हुई चली गई। छोटा भाई तुरंत तीन कदम पीछे खिसकने लगा। मैं भी यह दृश्य देखकर डर गया। मुझे लगा कि न जाने मेरा परीक्षा परिणाम क्या होगा? मैं पूरी तरह से डरा हुआ था क्योंकि काली बिल्ली ने रास्ता काटा था। कई लोगों से सुना था कि बिल्ली के रास्ता काटने से काम नहीं होता, किंतु मैने विद्यालय जाकर जब परीक्षा परिणाम देखा तो मैं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो चुका था। तब मुझे अपने आप पर विश्वास हो गया कि स्वयं के कर्म पर भरोसा होने पर कोई भी बुरी शक्ति हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। असल में हमारे मन का किसी प्रकार पर अति विश्वास ही अंधविश्वास कहलाता है। यह घटना आज भी मुझे याद है।
वाचन जगत से:
हितोपदेश के आधार पर कोई कहानी पढ़ेंगे एवं उससे संबंधित चित्र बनाएँगे:
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।)
मेरी कलम से:
हिचकी आने जैसी क्रियाओं की सूची बनाकर उनके कारण लिखिए:
Answer:
- हिचकी आना
- हाथ-पाँवों में झनझनाहट होना
- होंठ सूखे पड़ना
- मितली आना
कारण
- शरीर में ऑक्सीजन (प्राणवायु) और पानी की कमी के कारण।
- शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक ढंग से न होने के कारण।
- शरीर में पानी की कमी होने के कारण।
- अपचन और योग्य आहार न लेने के कारण।
सही विकल्प चुनकर वाक्य फिर से लिखो
1- नारियल – एक कठपुतली हाथ में एक नारियल लेकर आई।
2- ठिठककर-सारी कठपुतलियां ठिठककर खड़ी हो गई।
3- अंधविश्वास – जिसे लोग अंधविश्वास समझते हैं।
4- मोहल्ला – सारा मोहल्ला ही छींक रहा है।
अध्ययन कौशल:
नए शब्दों को शब्दकोश में से ढूँढकर वर्णमाला के क्रमानुसार लिखिए:
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।)
सदैव ध्यान में रखोः
बिना सोचे – समझे किसी बात पर विश्वास ना करें:
Answer:
मनुष्य को अपना प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। दूसरे की बात पर विश्वास करके या बिना किसी जाँच – पड़ताल किए दूसरे पर विश्वास करने वाले मनुष्य को अंत में हानि ही उठानी पड़ती है।
विचार मंथन:
विज्ञान का फैलाओगे प्रकाश तो होगा अंधविश्वास का नाश। (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
प्रस्तुत कथन का अर्थ यह है कि संसार में प्रत्येक घटना के घटित होने के पीछे भौगोलिक या वैज्ञानिक कारण होता है। प्रत्येक घटना को अगर हम विज्ञान की कसौटी पर जाँच कर देखेंगे, तो हमें उत्तर मिलेगा कि संसार में कोई घटना बिना वजह घटित नहीं होती। अंधविश्वास बिना सोची-समझी बातों को करने से बढ़ता है। अत: विज्ञान के प्रकाश से ही हम अंधविश्वास का नाश कर सकते हैं।
नीचे दी गई संज्ञाओं का वाक्यों में प्रयोग करो ।
Answer:
(१) पानी – पानी के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है।
(२) भीड़ – भीड़ में खड़े कई लोग चिल्ला रहे थे।
(३) ईमानदारी – हमें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए।
(४) हाथी – हाथी एक बड़ा जानवर है।
(५) भारत – भारत मेरा देश है।
नीचे दिए सर्वनामों के चित्र देखो, पहचानो और वाक्यों में प्रयोग करो।
(तुम, कोई, हम, आप)
Answer:
(१) वह लड़का खड़ा है।
(२) लड़का और लड़की वो दोनों मुस्कुरा रहे है।
(३) लड़का अपनी परछाई को देख रहा है।
(४) यहा लड़का लड़की को कुछ समझा रहा है।
Leave a Reply