1. स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ क्या है?
→ संतुलित आहार, व्यायाम और स्वच्छता।
2. महात्मा गांधी किसे असली संपत्ति मानते थे?
→ अच्छा स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है।
3. गांधीजी ने सुबह उठकर क्या पीने की सलाह दी?
→ गुनगुना पानी।
4. कौन-कौन से खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं?
→ हरी सब्जियाँ, फल, दूध और अनाज।
5. गांधीजी ने मीठे में किसे ज्यादा अच्छा बताया?
→ प्राकृतिक शहद और फल।
6. व्यायाम और योग से हमें क्या लाभ होता है?
→ शरीर मजबूत और मन शांत रहता है।
7. शुद्ध हवा में रहने से क्या फायदा होता है?
→ शरीर स्वस्थ और ताजगी महसूस होती है।
8. गांधीजी ने भोजन में अधिक तेल और मसाले क्यों न खाने की सलाह दी?
→ क्योंकि ये पाचन के लिए ठीक नहीं होते।
9. रात को अच्छी नींद क्यों जरूरी होती है?
→ ताकि शरीर और दिमाग आराम कर सकें।
10. स्वस्थ जीवन के लिए सबसे जरूरी क्या है?
→ सही खान-पान, स्वच्छता और अनुशासन।
11. महात्मा गांधी ने संतुलित आहार में किन चीजों को शामिल करने की सलाह दी?
→ उन्होंने हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अनाज और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी।
12. गांधीजी ने मीठे पदार्थों को कम खाने की सलाह क्यों दी?
→ क्योंकि अधिक मीठा खाने से शरीर को नुकसान होता है और बीमारियाँ हो सकती हैं।
13. स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और योग क्यों जरूरी हैं?
→ व्यायाम और योग से शरीर मजबूत होता है, रोगों से बचाव होता है और मन शांत रहता है।
14. सुबह खुली हवा में टहलने से क्या लाभ होता है?
→ ताजी हवा से शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हम ऊर्जावान महसूस करते हैं।
15. स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गांधीजी ने कौन-कौन से सुझाव दिए?
→ नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, ताजा फल और सब्जियाँ खाना, साफ-सफाई रखना और अच्छी नींद लेना।
Leave a Reply